Vijay Sharma Department News: विजय शर्मा के विभाग में नौकरियों की बहार.. 6 हजार से ज्यादा पदों का सृजन, बस्तर फाइटर्स के लिए 3 हजार से ज्यादा पोस्ट
गृहमंत्री विजय शर्मा ने विश्वास जताया कि इन कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, नक्सलवाद खत्म होगा और विकास को नया आयाम मिलेगा।

Creation of 6000 new posts in the Home Department of Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ पुलिस में 6085 नए पद सृजित – बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पद शामिल, सुरक्षा को मिलेगा नया बल।
- नक्सल उन्मूलन और पुनर्वास योजना – आत्मसमर्पण कैंप, 10,000 रुपये आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
- जेल सुधार और पुलिस सशक्तिकरण – नई बैरकों का निर्माण, गौशालाएं स्थापित होंगी, वरिष्ठ आरक्षक को "पुलिस अधिकारी" का दर्जा मिलेगा।
Creation of 6000 new posts in the Home Department of Chhattisgarh : रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के विभागों पर विधानसभा में बजट पर चर्चा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के उन्मूलन, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जेल सुधार को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया है कि उनके विभाग में 6085 नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें 3202 पद बस्तर फाइटर्स के लिए है।
Read More: छत्तीसगढ़ में 2615 डीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की नियुक्ति, जारी की गई स्कूल आवंटन की सूची ...देखें
इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य में नक्सल समस्या को समाप्त करने के लिए व्यापक योजना का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि, बस्तर के पांच जिलों में आत्मसमर्पण कैंप स्थापित किए जाएंगे, जहां नक्सलियों को सरकार की ओर से पुनर्वास की सुविधा मिलेगी। इसी तरह आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिया जाएगा। पुनर्वास के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
गृहमंत्री बिजय शर्मा ने यह भी बताया कि, बस्तर में "इलवत पंचायत अभियान" शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। जो गांव नक्सल मुक्त घोषित होगा, उसे सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री ने अपने वादा दोहराते हुए कहा कि, सरकार ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है।
शहीद जवानों को सम्मान
Creation of 6000 new posts in the Home Department of Chhattisgarh : गृहमंत्री ने घोषणा की कि शहीद जवानों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी, ताकि उनकी वीरता और बलिदान को यादगार बनाया जा सके। पुलिस बल को नई पहचान देने की दिशा में भी बड़े कदम उठाये जा रहे है। इसके तहत अब वरिष्ठ आरक्षक को "पुलिस अधिकारी" का दर्जा दिया जाएगा। उन्हें जांच करने का अधिकार भी मिलेगा, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इनके अलावा गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य की जेल व्यवस्था में सुधार के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान किया है। बताया कि, फ़िलहाल प्रदेश की जेलों की अधिकतम क्षमता 14,733 कैदियों की है, लेकिन वर्तमान में 18,525 कैदी जेलों में बंद हैं। 64 नई बैरकों का निर्माण कार्य जारी है, जो जल्द ही पूरा कर कैदियों के लिए अधिक स्थान उपलब्ध कराएगा। इसी तरह प्रदेश की जेलों में गौशालाएं भी स्थापित की जाएंगी, ताकि कैदियों को पशुपालन और स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। गृहमंत्री विजय शर्मा ने विश्वास जताया कि इन कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, नक्सलवाद खत्म होगा और विकास को नया आयाम मिलेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 1. छत्तीसगढ़ गृह विभाग में कितने नए पदों का सृजन किया गया है?
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Creation of 6000 new posts in the Home Department of Chhattisgarh, Budget discussion over
रायपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm