Dr Mahant Latest Statement: “डॉ महंत ने क्यों कही टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात, ये उन्ही सी पूछा जाये”.. पढ़ें क्या कहा दीपका बैज ने
विवाद बढ़ने के बाद डॉ महंत ने भी अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। पूरे प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व …
Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo
Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo: रायपुर: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के द्वारा अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़े जाने वाले बयान पर पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस जहां पूरे मामले पर सफाई देते हुए खुद डॉ महंत से इस पर राय लिए जाने की बात कह रही है तो भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया है। डॉ महंत के इस बयान के बहाने भाजपा पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को घेर रही है। भाजपा सीधे तौर पर कांग्रेस में गुटबाजी होने का दावा कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने इस पर बाकायदा प्रेसनोट भी जारी किया है।
इस पूरे मुद्दे पर अब पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, फिलहाल हम नगरीय निकाय चुनाव लड़ रहे हैं। पहले नगरीय निकाय चुनाव लड़ लें, अगला चुनाव साढ़े तीन साल बाद है। महंत जी ने ऐसा क्यों बोला, उन्हीं से पूछा जाए तो ज्यादा अच्छा होगा।
धनेन्द्र साहू ने क्या कहा?
Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo: महंत के इस बयान के बाद पूर्व पीसीसी प्रमुख धनेन्द्र साहू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, यह सारी बातें हाईकमान के द्वारा तय की जाती है। अभी विधानसभा चुनाव में चार साल का वक्त बाकी है लिहाजा अभी से इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हाईकमान का जैसा निर्णय होता है उसके अनुसार काम करते हैं। जहां तक डॉ महंत के बयान का सवाल है तो उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में ये बयान दिया है उसे जाने बगैर कुछ कहना ठीक नहीं है।
भाजपा ने लपका मुद्दा, जारी की विज्ञप्ति
वही डॉ महंत के इस बयान को मुद्दा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के तरफ से भी प्रतिक्रया सामें आई है। उन्होंने इस संसबंध में बाकायदा प्रेस नोट भी जारी किया है।
Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo: अपने नोट में प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के इसी बयान पर कटाक्ष किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार-केंद्रित है। कांग्रेस नेताओं का संकल्प भ्रष्टाचार करना ही है। कांग्रेस की यह विचारधारा भूपेश बघेल और एजाज ढेबर को बनाती है, फिर उसे ‘यूज एण्ड थ्रो’ कर देती है, फिर नए बघेल और ढेबर तलाशती है जो जनता से लूट कर सकें। बीजेपी मुखिया ने कहा कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा, चाहे नेतृत्व कांग्रेस में कोई भी करे। कांग्रेस को अपने नित-नए ‘एटीएम’ खोलने वाले नेता चाहिए, वह कौन होगा, कांग्रेस को उससे कोई मतलब नहीं है।
Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी के खजाने को लूटा गया, जनता के अधिकारों को छीना गया। और अब, जबकि जनता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब कांग्रेस भी बघेल से किनारा कर रही है। किरण सिंह देव ने कहा कि एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल चल पड़े हैं, लेकिन उसके पहले ही महंत ने इस बात की घोषणा करके कहीं-न-कहीं बघेल को एक संदेश दे दिया है कि उनका नेतृत्व कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। कुछ समय पहले तक एक ही नारा चलता था- भूपेश है, तो भरोसा है; और आज कांग्रेस पार्टी का ही भरोसा उन पर नहीं रहा!
बयान से मुकरे डॉ महंत
विवाद बढ़ने के बाद डॉ महंत ने भी अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। पूरे प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा। जहां तक चेहरे की बात है तो पहले भी सबका फेस था। अंबिकापुर सिंहदेव का क्षेत्र है, उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूंगा तो क्या कहूंगा?
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dr Mahant Latest Statement on TS Singh Deo, PCC chief Deepak Baij also gave his reaction
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm