BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Live News and Updates 18th July 2025: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, ईडी को मिली 5 दिन की रिमांड, करोड़ों के लेन देन का मामला

Today Live News and Updates 18th July 2025: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, ईडी को मिली 5 दिन की रिमांड, करोड़ों के लेन देन का मामला

satya prakashUpdated on 18 Jul 2025 | 9:26 pm
Former CM Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel arrested in 100 crore scam
HIGHLIGHTS
  1. ED ने पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार में लिया है।
  2. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने सुबह मारा था छापा ।
  3. बघेल बोले- अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश।

Today Live News and Updates 18th July 2025: रायपुर: ED ने पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार में लिया है।

ED की हिरासत में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल #EDAction #BreakingNews #ChaitanyaBaghel
https://t.co/VRBvvV0mXr

— IBC24 News (@IBC24News) July 18, 2025

Today Live News and Updates 18th July 2025: रायपुर: पांच दिवसीय विधानसभा के मानसून सत्र की आज अंतिम बैठक है। कल की कार्यवाही विपक्षी दल के नारे, हंगामे और निलंबन के कार्यवाही की वजह से आगे नहीं बढ़ सकी थी तो आशंका है कि, आज भी विधानसभा का अंतिम दिन हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा।

READ MORE: Assam Political News: कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन.. AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी भगवा दल में शामिल

Today Live News and Updates 18th July 2025: बहरहाल इन आशंकाओं के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस बीच भूपेश भी विधानसभा पहुँच गए। परिसर में पहुँचते ही भूपेश के समर्थकों ने नारेबाजी की।

https://www.youtube.com/watch?v=x7jCXHAaY7k

 

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Today Live News and Updates 18th July 2025: रायपुर: पांच दिवसीय विधानसभा के मानसून सत्र की आज अंतिम बैठक है। कल की कार्यवाही विपक्षी दल के नारे, हंगामे और निलंबन के कार्यवाही की वजह से आगे नहीं बढ़ सकी थी तो आशंका है कि, आज भी विधानसभा का अंतिम दिन हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा।

दरअसल आज सुबह ED यानि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की है। यह रेड कार्रवाई किस मामले में की गई है इसका खुलासा नहीं हो सका है।

READ MORE: TRF Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के जिम्मेदार TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन.. बताया गया है लश्कर ए तैयबा का मुखौटा

Today Live News and Updates 18th July 2025: इस छापेमारी के बाद पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है."

18 Jul 2025 | 9:25 pm

Mandla News: ग्रामीण स्कूलों में चोरी करने का मामला

मंडला
ग्रामीण स्कूलों में चोरी करने का मामला
पुलिस ने 5 सदस्यीय गिरोह को पकड़ा
आरोपियों से 13 लाख रु का सामान जब्त
मंडला थाना पुलिस की कार्रवाई

18 Jul 2025 | 9:24 pm

Dindori: खेत में भरे पानी में डुबने से मासूम की मौत

डिंडोरी-
खेत में भरे पानी में डुबने से मासूम की मौत
माता पिता के साथ खेत गया था मासूम
कोतवाली थाना क्षेत्र के बैगानटोला की घटना

18 Jul 2025 | 8:24 pm

Sivni News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

सिवनी
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर
हादसे में 2 लोगों की मौत, 9 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
कुरई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

18 Jul 2025 | 7:49 pm

Bilaspur News: 2वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर
12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
घर के पंखे में लगाई फांसी, कारण अज्ञात
सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव मचखंडा का मामला

18 Jul 2025 | 7:40 pm

Kawrdha News: पीजी कॉलेज में 1 करोड़ 22 लाख 69 हजार का घोटाला

कवर्धा
पीजी कॉलेज में 1 करोड़ 22 लाख 69 हजार का घोटाला
तत्कालीन प्राचार्य और सहायक ग्रेड 2 ने किया घोटाला
तत्कालीन प्राचार्य बीएस चौहान और सहायक ग्रेड 2 प्रमोद वर्मा ने किया घोटाला
जांच में वित्तीय अनियमितता का हुआ खुलासा
2019-20 से लेकर 2024-25 तक विभिन्न मद और छात्र-छात्राओं के शुल्क राशि गबन
दोनों आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है निलंबित
उच्च शिक्षा संचनालय के आयुक्त ने थाने में FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश
आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहेब  कॉलेज का मामला

18 Jul 2025 | 7:33 pm

Bhopal News: अब गड्ढे में धंस गई सिटी बस

भोपाल

अब गड्ढे में धंस गई सिटी बस..

सड़क किनारे गड्ढे में धंसे सिटी बस के दोनों पहिए…

बस में सवार थे यात्री…

टर्न लेते समय धंस गए दोनों पहिए…

पटेल नगर की मुख्य सड़क का मामला…

भोपाल में 2 दिन में दूसरी घटना….

18 Jul 2025 | 7:08 pm

Abhanpur News: 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर-
4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के घर की तलाशी में मिला गांजा
9 लाख रुपए कैश और मोबाइल भी जब्त
अभनपुर पुलिस की कार्रवाई

18 Jul 2025 | 7:06 pm

Raipur News: विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी जानकारी, मानसून सत्र में 5 घंटा 19 मिनट चर्चा हुई

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी जानकारी

मानसून सत्र में 5 घंटा 19 मिनट चर्चा हुई

मानसून सत्र में 13 विधेयक प्रस्ताव पारित हुआ

ऑपरेशन सिंदूर पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ

मानसून सत्र में कुल 996 प्रश्न आए

ध्यानाकर्षण की 385 सूचनाएं प्राप्त हुई

18 Jul 2025 | 6:50 pm

Narayanpur News: ऑपरेशन मानसून के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़

नारायणपुर-अपडेट
ऑपरेशन मानसून के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़
अबूझमाड़ के जंगलों में चल रही जबरदस्त मुठभेड़
मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, शल शव बरामद
AK 47 राइफल, SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ जारी
एसपी रॉबिनशन गुरिया ने की पुष्टि

18 Jul 2025 | 6:50 pm

Balaghat News: प्रेम-प्रसंग में 3 की मौत

बालाघाट- प्रेम-प्रसंग में 3 की मौत
प्रेमी ने पहले मासूम को पिलाया जहर
बाद प्रेमिका को भी जहर पिलाया
फिर खुद प्रेमी ने पिया जहर, तीनों की मौत
गढ़ी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की घटना

18 Jul 2025 | 6:45 pm

Bhopal News: बागसेवनिया थाने के पुलिसकर्मी का विवाद

भोपाल

बागसेवनिया थाने के पुलिसकर्मी का विवाद, युवक को पीटने पर युवतियों से जमकर बहस……

वीडियो हुआ वायरल….

वीडियो में ASI पहले युवक को पीट रहा, इसके बाद युवतियों से उलझा पुलिसकर्मी….

दोनो में से किसी ने नहीं करवाया मामला दर्ज…..

18 Jul 2025 | 6:27 pm

Gwalior News: किसानों के बीज ओर खाद अमानक

ग्वालियर
किसानों के बीज ओर खाद अमानक,
कलेक्टर की जांच में निकले अमानक
भितरवार के गोलेश्वर कृषि सेवा केन्द्र के धान का बीज अमानक,
एमपी स्टेट मार्केटिंग का अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट का नमूना अमानक,
क्रय-विक्रय, परिवहन को किया तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित,
कलेक्टर रुचिका चौहान की कार्रवाई।

18 Jul 2025 | 6:27 pm

Bhopal News: कुख्यात बदमाश के निकाले गए जुलूस पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन

भोपाल

दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर कुख्यात बदमाश के निकाले गए जुलूस पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन….

कोर्ट के आयोग को कार्रवाई के निर्देश के बाद नोटिस जारी….

जुबैर मौलाना का पुलिस ने दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर उसे हथकड़ी पहनाकर जुलूस निकाला था…

आरोपी की पत्नी ने जताया था विरोध, कोर्ट में लगाई थी याचिका….

मामले में मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब….

जवाब देने के लिए दो हफ्ते का दिया समय…..

18 Jul 2025 | 6:27 pm

Narayanpur News: ऑपरेशन मानसून के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़

नारायणपुर-
ऑपरेशन मानसून के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़
अबूझमाड़ के जंगलों में चल रही जबरदस्त मुठभेड़
मुठभेड़ में 5 से अधिक नक्सली ढेर
नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर होने की खबर
महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ जारी

18 Jul 2025 | 6:07 pm

Rajnandgaon News: BJP सांसद संतोष पांडे का बयान

राजनांदगांव-
BJP सांसद संतोष पांडे का बयान
भूपेश बघेल के राज में बासी, कोयला, सीमेंट शराब में घोटाला हुआ
शराब घोटाले में 22 अधिकारी निलंबित है
ED ने 10 मार्च 2025 को भूपेश बघेल के यहां रेड मारी थी
उसी के आधार पर कार्रवाई हुई है
जैसा बोया है वैसा काटना पडे़गाः सांसद संतोष पांडे

18 Jul 2025 | 5:54 pm

Shillong News: आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को मिली जमानत

शिलॉन्ग : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को मिली जमानत,

मेघालय की कोर्ट से मिली जमानत,

शिलांग एसआईटी को सिलोम के इंदौर के घर से मिले थे अहम सबूत

सिलोम के माध्यम से ही लसूड़िया में फ्लैट किराए पर लिया था

इसी फ्लैट में हत्या के बाद सौनम आकर इंदौर में रुकी थी

इसके पहले बिल्डिंग ऑनर लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलबीर को मिल चुकी है जमानत

18 Jul 2025 | 5:46 pm

Raipur News: कोल घोटाले में ईओडब्ल्यू को बड़ी सफलता

रायपुर-
कोल घोटाले में ईओडब्ल्यू को बड़ी सफलता
घोटाले के किंगपिन रामगोपाल अग्रवाल का राजदार देवेंद्र डडसेना गिरफ्तार
100 करोड़ रामगोपाल के साथ मिलकर वसूलने का है आरोप
इस पैसे का इस्तेमाल हुआ था चुनावों में

18 Jul 2025 | 5:45 pm

Morena News: सबलगढ़ इलाके में लगातार हो रही बारिश

मुरैना –
सबलगढ़ इलाके में लगातार हो रही बारिश
खार नाले में एक युवक बहा
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर
SDRF की टीम बुलाकर रेस्क्यू किया शुरू
सबलगढ़ तहसील के खार नाले का मामला

18 Jul 2025 | 5:09 pm

Bilaspur News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को भगाकर ले गया था आरोपी
तेलंगाना के रंगारेड्डी से नाबालिग भी बरामद
तखतपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

18 Jul 2025 | 5:08 pm

Raipur News: चैतन्य बघेल को लेकर ED ऑफ़िस पहुँची टीम

चैतन्य बघेल को लेकर ED ऑफ़िस पहुँची टीम

पाँच दिन ED रिमांड में रहेंगे चैतन्य बघेल

पिछले गेट में चैतन्य बघेल को लेकर पहुँची ED

कांग्रेस और nsui कार्यकर्ताओं को नहीं लगी ED के आने की भनक

18 Jul 2025 | 5:08 pm

Raipur News: कुशाभाऊ ठाकरे विवि में कुलपति बनने नियम बदला

कुशाभाऊ ठाकरे विवि में कुलपति बनने नियम बदला,

अब 10 साल तक पत्रकारिता का अध्यन कराने का अनुभव जरूरी

केंद्र या राज्यविश्व विद्यालय में पढ़ाने का अनुभव किया गया जरूरी

पहले 20 साल की पत्रकारिता का अनुभव थी योग्यता

विधानसभा में संशोधन विधेयक किया गया पारित

18 Jul 2025 | 4:51 pm

Balodabazar News: यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को नोटिस

बलौदाबाजार-
यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को नोटिस
राजू कुमार के खिलाफ जिला प्रशाशन ने जारी किया नोटिस
आदिमजाती कल्याण विभाग पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
52 लाख रुपए का जग खरीदने का आरोप
जेम पोर्टल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में किया गया था अपलोड
जिला प्रशाशन ने राजू को कल 11 बजे बुलाया

18 Jul 2025 | 4:50 pm

Raipur News: पुलिस और NSUI कार्यकर्ता के बीच झड़प और हाथापाई

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी मामला

पुलिस और NSUI कार्यकर्ता के बीच झड़प और हाथापाई

बड़ी संख्या में पुतला और टायर लेकर nsui कार्यकर्ता पहुंचे स्टेडियम के बाहर

जलता हुए पुतला बेरिकेडिंग के पार फेकने का किया प्रयास

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई जोरदार झड़प

18 Jul 2025 | 4:39 pm

Bhopal News: अब्दुल उर्फ नेहा किन्नर से मिला भारतीय पासपोर्ट

मामलें में बड़ा खुलासा

अब्दुल उर्फ नेहा किन्नर से मिला भारतीय पासपोर्ट…..

कुछ साल पहले बांग्लादेश से अवैध तरीके से आया था भारत….

03 साल मुम्बई में रहने के बाद 08 साल पहले आया भोपाल…

आखिर कैसे बना भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड और पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज, पुलिस जुटी पूछताछ में….

18 Jul 2025 | 4:38 pm

Bhopal News: स्कर मां-बेटे की जोड़ी के बाद अब क्राइम ब्रांच ने पकड़े तस्कर जीजा-साले

भोपाल

तस्कर मां-बेटे की जोड़ी के बाद अब क्राइम ब्रांच ने पकड़े तस्कर जीजा-साले ..

करीबन 16 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद….

जीजा-साला अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर… 06 राज्यों में फैला है नेटवर्क…..

18 Jul 2025 | 4:06 pm

Betul News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे

बैतूल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे
ताप्ती मन्दिर में पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा में हुए शामिल
मीडिया से बात करते हुए बोले प्रदेशाध्यक्ष
अध्यक्ष बनने के बाद मेरी इच्छा थी मां ताप्ती का आशीर्वाद लेने आऊं
आज कावड़ यात्रा में शामिल होकर सबके मंगल की कामना की
ताप्ती न्यास को लेकर बोले सरकार से इस विषय मे बात करेंगे
जो भी कानूनी बाधाएं होंगी उन पर चर्चा होगी
कावड़ यात्रा के बाद बैतूल के लिए रवाना हुए

18 Jul 2025 | 4:06 pm

Raipur News: छत्तीसगढ़ पेंशन निधि विधेयक विधानसभा से पास

ब्रेक

छत्तीसगढ़ पेंशन निधि विधेयक विधानसभा से पास

पेंशन फंड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

प्रदेश के पेंशनर के लिया बनेगा अलग से फंड

राज्य पर वित्तीय भार कम करने की दिशा में बड़ी पहल,

अभी सालाना 10 हजार करोड़ से ज्यादा का भार है राज्य पर

इस फंड के बनने से राज्य पर बड़ा बोझ घटेगा

18 Jul 2025 | 4:06 pm

Kanker News: आंगनबाड़ी केंद्र की बड़ी लापरवाही

कांकेर-
आंगनबाड़ी केंद्र की बड़ी लापरवाही
3 साल के मासूम को पड़ोसी के साथ भेजा
दूध नदी से मिली मासूम का शव
मां को खोजते दूध नदी तक पहुंच गया था
पड़ोसी ने बीच चौक में छोड़ दिया था
कोतवाली थाना क्षेत्र के एमजी वार्ड की घटना

18 Jul 2025 | 3:57 pm

Raipur News: छग में पेंशनर फंड को लेकर बड़ा खुलासा

ब्रेक,

छग में पेंशनर फंड को लेकर बड़ा खुलासा,

हर साल डेढ़ हजार करोड़ का हो रहा था नुकसान

छग से मध्यप्रदेश को जा रही थी ये बड़ी राशि

इलेक्ट्रॉनिक डेटा बेस बना तब पकड़ में आई गड़बड़ी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में दी जानकारी

अब हर साल प्रदेश का डेढ़ हजार करोड़ बचेगा

18 Jul 2025 | 3:56 pm

Bhopal News: बांग्लादेशी किन्नर अब्दुल उर्फ नेहा का मामला

भोपाल

बांग्लादेशी किन्नर अब्दुल उर्फ नेहा का मामला…..

अब्दुल के शारीरिक परीक्षण में निकला किन्नर….

08 सालों से पहचान छुपाकर रह रहा था बुधवारा में किन्नरों के साथ….

इस बीच एक बार बांग्लादेश भी होकर आया अब्दुल उर्फ नेहा किन्नर…

पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसी को दी सूचना….

तलैया पुलिस कर रही हिरासत में लेकर पूछताछ, फर्जी दस्तावेजों के मामलें में होगी FIR दर्ज….

अब्दुल उर्फ नेहा ने बनवाये नकली दस्तावेज….

लोकल मदद से ही बने दस्तावेज…..

शहर में बांग्लादेशी नागरिकों की जांच के दौरान पुलिस को मिली अब्दुल की जानकारी…..

किसी संदिग्ध या स्लीपर सेल से जुड़े होने की संभावना पर पुलिस कर रही पूछताछ …..

18 Jul 2025 | 3:56 pm

Raisen News: छात्र-छात्राओं ने किया सागर मार्ग पर चक्काजाम

रायसेन-
छात्र-छात्राओं ने किया सागर मार्ग पर चक्काजाम
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं ने किया चक्काजाम
प्रिंसिपल के पिटाई करने के विरोध में चक्काजाम
प्रिंसिपल ने 3 छात्राओं की पिटाई और अपशब्दों को उपयोग किया था
सड़क के दोनों तरफ़ लगी वाहनों की लंबी कतारें

18 Jul 2025 | 3:31 pm

Jabalpur News: ऑटो ड्राईवर के साथ बेरहमी से मारपीट

जबलपुर – ऑटो ड्राईवर के साथ बेरहमी से मारपीट

सड़क पर ओवरटेकिंग के विवाद में बुरी तरह मारपीट

पिटाई से नहीं भरा मन तो कपड़े फाड़े और सिर पर दे मारा पत्थर

4 से 5 आरोपियों ने अंजाम दी वारदात

गोराबाजार थाना क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो हुआ वायरल,

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर शुरू की जांच।

18 Jul 2025 | 3:30 pm

Raipur News: चैतन्य बघेल से पूछताछ के लिए मांगा गया 5 दिन का कस्टोडियल रिमांड

रायपुर….

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ के लिए मांगा गया 5 दिन का कस्टोडियल रिमांड….

दोनों पक्षों की बहस हुई खत्म….

लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य को किया गया है गिरफ्तार….

आबकारी घोटाले में 100 करोड़ का लेनदेन इनके द्वारा करने का दिया था बंसल ने बयान….

सहेली ज्वेलर्स से चैतन्य द्वारा करोड़ों रूपये लेने के पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य की की गई है गिरफ्तारी….

ईडी कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित….

18 Jul 2025 | 3:30 pm

Jabalpur News: ISBT दीनदयाल चौक पर चाकूबाजी

जबलपुर – ISBT दीनदयाल चौक पर चाकूबाजी

चाकूबाजी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,

युवक पर तीन से चार बदमाशों ने किया सरेराह हमला,

आरोपियों ने युवक से की थी पैसों की मांग

पैसे ना देने पर मारे चाकू

माढ़ोताल थाना पुलिस ने दर्ज की FIR

फरार आरोपियों की तलाश जारी।

18 Jul 2025 | 3:04 pm

Raipur News: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश

रायपुर…

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश…

पूछताछ के लिए ईडी ने लगाया 5 दिन का कस्टोडियल रिमांड….

रिमांड आवेदन पर दोनों पक्षों की बहस जारी….

ईडी की विशेष कोर्ट मे हो रही है आवेदन पर सुनवाई….

18 Jul 2025 | 2:51 pm

Jabalpur News: पूर्व CM भूपेश बघेल पर ED कार्रवाई का मामला

जबलपुर- CG के पूर्व CM भूपेश बघेल पर ED कार्रवाई का मामला

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बयान

ED का विपक्ष के घर पहुँचना कोई नई बात नहीं : तन्खा

चैतन्य की गिरफ्तारी पर हम लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

हमको उम्मीद है कि देश की अदालत कांग्रेस नेताओं के साथ न्याय करेगी

विवेक तन्खा ने बीजेपी का कसा तंज

सारी बुराइयां केवल कांग्रेस में हैं बीजेपी में तो कोई बुराई है ही नही

ED की नज़र में बीजेपी के लोग बिल्कुल साफ सुधरें हैं

देश में संविधान का राज होता है लेकिन इसकी परवाह कौन कर रहा है : तन्खा

18 Jul 2025 | 2:49 pm

Bilaspur News: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले के 4 आरोपियों को HC से राहत

बिलासपुर-
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले के 4 आरोपियों को HC से राहत
आरोपी हरमीत खनूजा, विजय जैन, उमा तिवारी और पति केदार तिवारी को दी जमानत
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने दी नियमित जमानत
EOW ने किया था गिरफ्तार

18 Jul 2025 | 2:43 pm

Agar Malwa News: मासूम बालक की हत्या का मामला

आगर मालवा- मासूम बालक की हत्या का मामला
परिजनों ने बडौद अस्पताल के सामने किया चक्काजाम
संदिग्ध आरोपियों के घर तोड़ने और कड़ी सजा की मांग
SDM और CSP मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों ने समझाइश के बाद खत्म किया जाम

18 Jul 2025 | 2:43 pm

Dhamtari News: शिक्षक की कमी को लेकर स्कूली बच्चों ने किया चक्काजाम

धमतरी-
शिक्षक की कमी को लेकर स्कूली बच्चों ने किया चक्काजाम
नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग पर किया जाम
बच्चों के पालकों ने स्कूल में जड़े ताले
DEO और BEO मौके पर मौजूद

18 Jul 2025 | 2:42 pm

Raipur News: ED ने चैतन्य बघेल की 5 दिन की रिमांड मांगी

रायपुर- चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी
ED ने 5 दिन की रिमांड मांगी

18 Jul 2025 | 2:32 pm

Raipur News: कांग्रेस अपने कुकर्म छिपाने विधवा विलाप कर रही है: भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला

रायपुर: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ED हिरासत में

भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा

कांग्रेस अपने कुकर्म छिपाने विधवा विलाप कर रही है

विधवा विलाप के बाद विपक्ष ने कार्रवाई का बहिष्कार किया

कांग्रेस नेताओं का बर्ताव चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा

18 Jul 2025 | 2:13 pm

Raipur News: कांग्रेस विधायक पहुंचे कोर्ट

रायपुर: कांग्रेस विधायक पहुंचे कोर्ट ,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी है साथ में ,

Ed ने चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर लाया है कोर्ट ,

ED पूछताछ के लिए रिमांड में लगी चैतन्य बघेल को ,

18 Jul 2025 | 1:48 pm

Raipur News: अदानी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है: भूपेश बघेल

रायपुर: बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कहा

अदानी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है

विपक्ष को दबाने के लिए रणनीति अपनाई गई है

आज हमने इस कार्रवाई का बहिष्कार किया है

कवासी, देवेंद्र यादव के बाद आज मेरे बेटे को टारगेट किए हैं

हम ना डरेंगे, ना दबेंगे, ना झुकेंगे और ना टूटेंगे

मेरे जन्मदिन में ओएसडी और सलाहकार को गिरफ्तार किए थे

18 Jul 2025 | 1:29 pm

Jashpur News: गौ वंश की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर- गौ वंश की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
49 किलो बीफ के साथ आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
बीफ बेचने के लिए आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
तपकरा थाना के करडेगा चौकी का मामला

18 Jul 2025 | 1:28 pm

Raipur News: भारत में नरेंद्र तंत्र चल रहा है: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा

अदानी के दबाव सरकार पर दिख रहा है

भूपेश बघेल के घर ED छापा मारी है

बेटे चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन है

बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिए हैं

भारत में नरेंद्र तंत्र चल रहा है:महंत

हम किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं है

18 Jul 2025 | 1:04 pm

Raipur News: भूपेश बघेल पर ED की कार्यवाही का विरोध

भूपेश बघेल पर ed की कार्यवाही का विरोध

विपक्ष ने दिनभर की कार्यवाही किया बहिष्कार

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत सभी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकले

18 Jul 2025 | 12:58 pm

Raipur News: ED ऑफिस और कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

रायपुर: ED ऑफिस और कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश कर सकती है ED

18 Jul 2025 | 12:57 pm

Bhilai News: केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला जलाएंगे कांग्रेसी

भिलाई: ED की कार्रवाई और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी रायपुर के सुभाष स्टेडियम के पास इकट्ठे हो रहे ,

सुभाष स्टेडियम के पास राजीव गांधी चौक में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला जलाएंगे ,

सभी जिला मुख्यालय में भी किया जाएगा पुतला दहन ,

18 Jul 2025 | 12:53 pm

Raipur News: सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू

रायपुर: सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू

अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोप पर की आपत्ति,

सदन दवाब में है, ये बयान वापस लिया जाए,

भूपेश बघेल ने कहा, सदन दवाब में है, का बयान वापस लेता है,

लेकिन सरकार दवाब में है, ये कहूंगा

18 Jul 2025 | 12:52 pm

Sakti News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

सक्ती-
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
सोंठी फाटक के पास शव बरामद
शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

18 Jul 2025 | 12:37 pm

Raipur News: सदन में विपक्ष का शोर शराबा

रायपुर: भूपेश बघेल ने सदन में कहा -अडानी का दवाब पूरे सदन पर महसूस हो रहा,

हम 24 लोग गए थे एक साथ,

छोटी छोटी बाते मीडिया में आती है,

लेकिन हमारी एक खबर नहीं आई, कितना दवाब है।

प्रशासन, मीडिया, सदन सब पर अदानी का दवाब है

ये बहुत दुर्भाग्यजंक स्थिति

सदन में विपक्ष का शोर शराबा

18 Jul 2025 | 12:32 pm

Raipur News: गारे पालमा कोल ब्लॉक पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव

रायपुर: गारे पालमा कोल ब्लॉक पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव,,

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में शुन्यकाल में उठाया मुद्दा,

कोल ब्लॉक के चलते तमनार में जंगल कटाई हो रही है

61 गांव को उजाड़ा जा रहा है,

18 Jul 2025 | 12:25 pm

Korba News: होटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश

कोरबा- होटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश
कमरा नंबर 122 में खिड़की से घुसा था आरोपी
आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया, की मारपीट
चीखने चिल्लाने के बाद फरार हुआ आरोपी
सक्ती जिले से 4 डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे मेडिकल कॉलेज
2 ट्रेनी डॉक्टर होटल टांप इन टाउन में रुके थे
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

18 Jul 2025 | 12:10 pm

Raipur News: विधानसभा का प्रश्नकाल समाप्त

रायपुर: विधानसभा का प्रश्नकाल समाप्त

विधानसभा के पटल पर रखे गए पत्र,

ओपी चौधरी, केदार कश्यप और राम विचार नेताम ने रखे पत्र,

18 Jul 2025 | 11:58 am

BhilaI News Today: भूपेश बघेल के भिलाई तीन बंगले के सामने बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

भिलाई ब्रेकिंग,

भूपेश बघेल के भिलाई तीन बंगले के सामने बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था ,

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED के साथ ले जाने की चर्चा के बाद कांग्रेसी काफी संख्या में पहुंच रहे निवास ,

चैतन्य बघेल के जन्मदिन के मौके पर बंगले के पास समर्थक ब्लड कैंप लगाने की तैयारी में ,

18 Jul 2025 | 11:57 am

Raipur News Today: सेंट्रल जेल में एक ही दिन में दो हुए गैंगवार पर जेल की व्यवस्था पर उठे कई बड़े सवाल

रायपुर…

सेंट्रल जेल में एक ही दिन में दो हुए गैंगवार पर जेल की व्यवस्था पर उठे कई बड़े सवाल….

जेल की दीवार के ऊपर से टेनिस बॉल के जरिए धारदार हथियार जेल के भीतर पहुंचने की आशंका…

जेल प्रशासन के अधिकारियों ने किया दीवार के अंदर और बाहर निरीक्षण….

निरीक्षण के दौरान कई टेनिस बॉल जब्त होने की खबर….

जेल के अंदर बैरक नंबर 2 और 8 में हुआ गैंगवार….

गुरुवार को जेल के अंदर दिनदहाड़े हुए गैंगवार में कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे और विचाराधीन कैदी हुए है गंभीर घायल….

जेल प्रशासन के कोई भी अधिकारी बोलने को नहीं है तैयार..

18 Jul 2025 | 11:57 am

Kawardha News Today: जिले के कई इलाके में हो रही बारिश उफनते नदी को पार कर रहे ग्रामीण

कवर्धा-
जिले के कई इलाके में हो रही बारिश
उफनते नदी को पार कर रहे ग्रामीण
जान जोखिम में डालकर पार कर रहे नदी
वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
क्षेत्रवासियों ने पुल बनाने की मांग की
बोड़ला के बिगरहा गांव का है वीडियो

18 Jul 2025 | 11:56 am

Bhopal News Today: मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर बोले पीसी शर्मा..

भोपाल

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर बोले पीसी शर्मा..

करोड़ों का निवेश हो या कौड़ियों का..

सरकार को विदेशों से लाया गया निवेश करना चाहिए सार्वजनिक..

एम ओ यू को भी विधानसभा के पटल पर रखे सरकार..

स्पेन जाए या दुबई, प्रदेश का बस यही पेन, लोगों को मिले रोजगार..

 

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का हरदा मामले पर बयान..

हरदा मामले में पांच कांग्रेसियों पर हुई FIR..

मनमानी पर उतारू है सरकार..

दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह कई कांग्रेसी नेता भी वहां पर मौजूद थे उन्हें भी करें गिरफ्तार..

एक तो चोरी दूसरी और सीना चोरी कर रही सरकार..

18 Jul 2025 | 11:01 am

Balodabazar News Today: भैस चराने गए शख्श की हत्या समोदा नहर के पास मिली लाश

बलौदाबाजार-
भैस चराने गए शख्श की हत्या
समोदा नहर के पास मिली लाश
पलारी थाना पुलिस जांच में जुटी

18 Jul 2025 | 11:00 am

Chhatarpur News Today: बारिश से घर की दीवार गिरी बेटी की मौत, मां घायल, इलाज जारी

छतरपुर-
बारिश से घर की दीवार गिरी
बेटी की मौत, मां घायल, इलाज जारी
रात में घर में सो रही थी मां-बेटी
दूसरी घटना में युवक पर गिरा कच्चा घर
मलबे में दबने से युवक की मौत
ओरछा रोड थाना क्षेत्र की घटना

18 Jul 2025 | 10:34 am

Bhind News Today: यादव समाज ने ब्राह्मण समाज का किया बहिष्कार

भिंड-
यादव समाज ने ब्राह्मण समाज का किया बहिष्कार
यादव समाज का आरोप हमारे कथावाचकों का ब्राह्मण समाज ने अपमान किया
भिंड के बडेरा गांव में राधा यादव की भागवत कथा का 4 जुलाई को
उत्तर प्रदेश की कथा वाचक है राधा यादव
ब्राह्मण समाज ने इसका विरोध किया
राधा यादव की कथा कैंसिल की गई

18 Jul 2025 | 10:34 am

Khargone News Today: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी वाहन को मारी टक्कर

खरगोन-
ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी वाहन को मारी टक्कर
हादसे में 4 श्रद्धालु घायल, इलाज जारी
ट्रक जब्त, ड्राइवर हिरासत में
बड़वाह थाना क्षेत्र की घटना

18 Jul 2025 | 10:34 am

Jabalpur News Today: देवसर से BJP विधायक राजेन्द्र मेश्राम की बढ़ी मुश्किल

जबलपुर- देवसर से BJP विधायक राजेन्द्र मेश्राम की बढ़ी मुश्किल

MP MLA कोर्ट ने दर्ज किया मानहानि का केस

कोर्ट ने विधायक को दिया 4 अगस्त को पेश होने का आदेश

विधायक ने आमसभा में परिवादी को कहा था चोर

सिंगरौली भू अर्जन समिति के सदस्य देवेंद्र पाठक ने दायर किया है परिवाद।

18 Jul 2025 | 10:33 am

Agar Malwa News Today: नगर परिषद सुसनेर के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

आगर मालवा-
नगर परिषद सुसनेर के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
अल सुबह सफाई का काम बंद कर नगर परिषद के बाहर दिया धरना
समय पर वेतन दिए जाने समेत विभिन्न मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
CMO के आश्वासन के बाद काम पर वापस लौटे कर्मचारी

18 Jul 2025 | 10:33 am

Rajim News Today: बुजुर्ग महिला ने की सुसाइड की कोशिश

राजिम-
बुजुर्ग महिला ने की सुसाइड की कोशिश
राजिम पुल से लगाई छलांग
राजिम पुलिस पहुंची मौके पर
महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी

18 Jul 2025 | 10:33 am

Jabalpur News Today: भोपाल में दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर बदमाश का जुलूस निकालने का मामला

जबलपुर- भोपाल में दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर बदमाश का जुलूस निकालने का मामला

हिस्ट्रीशीटर ज़ुबैर मौलाना की पत्नी की याचिका पर HC का आदेश

मामले में मप्र मानवाधिकार आयोग करे कार्यवाई : HC

याचिका में दी गई थी दलील

इस्लाम मे दी गई व्यवस्था के खिलाफ पुलिस ने की ज्यादती

पुलिस को नहीं है दाढ़ी मूंछ मुंडवाकर जुलूस निकालने का कानूनी हक।

18 Jul 2025 | 10:32 am

Singroli News Today: युवक-युवती का टावर में फांसी पर लटका मिला शव

सिंगरौली-
युवक-युवती का टावर में फांसी पर लटका मिला शव
प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने, दोनों मृतक शादीशुदा थे
बरगवां थाना के खेखडा गांव की घटना, जांच जारी

18 Jul 2025 | 9:54 am

Raipur News Today: ED की दबिश के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट, पोस्ट किया ED आ गई,

रायपुर ,

ED की दबिश के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट ,

पोस्ट किया ED आ गई,

आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है,

अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था,

भिलाई निवास में साहब ने ED भेज दी है ,

18 Jul 2025 | 9:54 am

Dhar News Today: 2 बाइक में हुई भिड़ंत 3 लोगों की मौत, 1 घायल, इलाज

धार- 2 बाइक में हुई भिड़ंत
3 लोगों की मौत, 1 घायल, इलाज
देर रात धार-मांडू मार्ग पर हुआ हादसा
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

18 Jul 2025 | 9:53 am

Raipur News Today: रायपुर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,

रायपुर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव,

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्वच्छता दीदियों ने किया स्वागत,

सैंकड़ों की संख्या में एयरपोर्ट पर लोग रहे मौजूद,

डिप्टी सीएम साव ने ये सम्मान छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता को किया समर्पित,

पीएम मोदी के सपने को साकार करने की कही बात

18 Jul 2025 | 9:53 am

Raipur News Today: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल के साथ खड़ी है”

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ed का छापा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा

कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल के साथ खड़ी है

मोदी विष्णु की बदलापुर राजनीति का विरोध करते हैं

भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है

18 Jul 2025 | 9:51 am

Jabalpur News Today: शराब दुकान में घुसकर आबकारी अधिकारी का हंगामा शराब दुकान के अंदर घुसकर की मारपीट

जबलपुर- शराब दुकान में घुसकर आबकारी अधिकारी का हंगामा

शराब दुकान के अंदर घुसकर की मारपीट

बरेला शराब दुकान के मैनेजर उपेंद्र मिश्रा से की मारपीट

कल रात हुई घटना का CCTV फुटेज आया सामने

मासिक अवैध वसूली के लिए मारपीट का आरोप

शराब दुकानदार द्वारा पैसे ना देने पर मारपीट

जिले का सहायक आबकारी आयुक्त है संजीव दुबे

शराब ठेकेदार ने बरेला थाना में दर्ज कराई शिकायत।

18 Jul 2025 | 9:51 am

Tikamgarh News Today: बारिश से उर नदी उफान पर पूनौल नाले के ऊपर बह रहा पानी

टीकमगढ़-
बारिश से उर नदी उफान पर
पूनौल नाले के ऊपर बह रहा पानी
टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर आवागमन बंद
पिछले 24 घंटे में 4.4 इंच औसत बारिश दर्ज
बान सुजारा बांध के 3 गेट खोले गए

18 Jul 2025 | 9:51 am

Chhatarpur News Today: बारिश से छतरपुर में बाढ़ जैसे हालात 5 तालाबों का पानी कॉलोनियों में भरा

छतरपुर-
बारिश से छतरपुर में बाढ़ जैसे हालात
5 तालाबों का पानी कॉलोनियों में भरा
प्राथमिक स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी
कलेक्टर ने जारी किए आदेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm