सवाल आपका है

Helmet Mandatory In Raipur: अगर नहीं किया ये काम तो कर्मचारियों को भी कलेक्ट्रेेट में नहीं मिलेगी एंट्री, कलेक्टर ने खुद दिए निर्देश, आउटर में भी अब सख्ती

Helmet Mandatory In Raipur: image source- file

Helmet Mandatory In Raipur: image source- file

रायपुर:  Helmet Mandatory In Raipur कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रुप से हेलमेट पहने के निर्देश दिए हैं। बिना हेलमेट पहने दोपहिया से कलेक्ट्रेट आने वाले कर्माचारियों और लोगों की एंट्री प्रतिबंधित करने के भी निर्देश हैं। इस निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर यातायात पुलिस की सख्ती शुरु हो गई है। बिना हेलमेट पहने आए लोगों को अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है। समझाइश के लिए लोगों की गाड़ियों में स्टीकर लगाएं जा रहे हैं। स्टीकर वाले वाहन चालकों को अगर दोबारा बिना हेलमेट पकड़ा जाएगा।  तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यातायात जवान लोगों को सख्ती से समझा कर वापस भेज रहे हैं।

Read More: TS Singhdeo PC: ‘अनपढ़ हैं, लेकिन नासमझ नहीं..’ कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा – …ED का टारगेट कोई और

आउटर में भी अब सख्ती

Helmet Mandatory In Raipur यातायात पुलिस अब राजधानी से बाहर जाने वाले बाइक सवारों के हेलमेट नहीं पहनने पर सख्ती बरतेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायपुर जिले में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और अच्छी सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। खासकर आउटर इलाके में बिना हेलमेट के दोपहिया चलाते हुए हादसे में सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। मौतों को रोकने के लिए ही शहर से बाहर जाने वाले दोपहिया सवारों को अब हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version