Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
Skoda Cars Price Hike: Skoda Auto India ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने (Skoda Cars Price Hike) का फैसला किया है। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार दाम में अलग-अलग …

(Skoda Cars Price Hike/ Image Credit: Skoda)
- Skoda कारें हुईं महंगी
- 1.2% तक बढ़े दाम
- 6 अक्टूबर को नई Slavia
नई दिल्ली: Skoda Cars Price Hike: अगर आप Skoda की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Skoda Auto India ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी (Skoda Cars Price Hike) की घोषणा की है। नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दाम में 1.2 फीसदी तक इजाफा किया है। Skoda के मुताबिक, कार बनाने और संचालन की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में यह बदलाव किया गया है।
दरअसल, भारतीय बाजार में Skoda के लिए बिक्री के लिहाज से पिछला समय अच्छा रहा है। साल 2025 में कंपनी ने 72,655 कारें बेचीं जो एक साल में उसकी सबसे ज्यादा बिक्री रही। जनवरी से जून 2026 के दौरान कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे बेहतर पहली छमाही की बिक्री दर्ज की है। अगस्त 2026 तक कंपनी भारत में 50,000 से ज्यादा कारें बेच चुकी है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी आई है। भारत में Kylaq, Kushaq और Slavia ने कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
Kylaq और नेटवर्क का बढ़ा योगदान
Skoda अब तक भारत में 2.5 लाख से ज्यादा लोकली मैन्युफैक्चर कारें बेच चुकी है। इनमें Kylaq की 75,000 से ज्यादा यूनिट शामिल हैं। कंपनी ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने (Skoda Cars Price Hike) के लिए शोरूम और सर्विस सेंटर का नेटवर्क भी लगातार विस्तार कर रही है। फिलहाल Skoda का नेटवर्क 193 शहरों में 345 से ज्यादा टचपॉइंट्स तक पहुंच चुका है। इसी बीच कंपनी अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का नया फेसलिफ्ट मॉडल भी लाने की तैयारी में है।
6 अक्टूबर को आएगी नई Slavia
नई Skoda Slavia Facelift को 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक 15,000 रुपये देकर इसे बुक (Skoda Cars Price Hike) कर सकते हैं। कार के एक्सटीरियर में नए डिजाइन के हेडलैंप, टेललैंप और अपडेटेड बंपर मिलेंगे। इसके अलावा नए 16-इंच अलॉय व्हील और दो नए कलर Arctic Silver और Cappuccino Beige भी जोड़े जाएंगे।
फीचर्स और इंजन में क्या बदलेगा?
नई Slavia के केबिन में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। इसमें सीट मसाजर, पावर एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन और वायरलेस Apple CarPlay तथा Android Auto जैसे फीचर्स भी होंगे। इंजन विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे रहेंगे। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 115bhp और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150bhp पावर देगा। 1.0-लीटर इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल, जबकि 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
- Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
- LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी ने मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमतों में अधिकतम 1.2% तक बढ़ोतरी की है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Skoda Car Price Hike: If you are planning to buy a new car, hold on! Skoda has raised the prices of models including the Slavia and Kushaq; find out how much the prices have increased.
ऑटोमोबाइल न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm