CG Ki Baat: गौमांस को कहा ना..तो पौनी पसारी बंद! पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या त्वरित कार्रवाई होगी ?
CG Ki Baat: गौमांस को कहा ना..तो पौनी पसारी बंद! पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या त्वरित कार्रवाई होगी ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: दंतेवाड़ा जिले का एक गांव का परिवार का सामाजिक बहिष्कार की वजह गौमांस खाने से मना करना। इंकार की वजह परिवार के सनातनी संस्कार सुनकर हैरत होती है कि, बस्तर के एक आदिवासी परिवार को सनातनी संस्कारों की वजह से ऐसी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। हद ये है कि, प्रताड़ना देने वाले भी गांव के ही लोग हैं, फर्क केवल इतना है कि अब वो आदिम संस्कार छोड़कर धर्मांतरित हो चुके हैं। धर्मांतरण कर चुके लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसका पोस्ट इफेक्ट ये है कि वो गांव में आदिम संस्कारों का पालन करने वाले परिवार के खिलाफ हो गए। मामला बेहद गंभीर है, सवाल बड़े हैं क्योंकि प्रदेश में सनातन को आदर्श मानने वाली सरकार है। सबसे बड़ा सवाल ये कि हमेशा से सहिष्णु रहे बस्तर में ऐसी कट्टरता कहां से आई ?
आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के बड़े कमेली के तामो परिवार को मार-पीट कर गांव से बाहर कर दिया गया। उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया वो भी सिर्फ इसीलिए क्योंकि उन्होंने दबंगों के आदेश पर गौमांस नहीं खाया। पीड़ित परिवार इतना सहमा हुआ है कि अपने ही घर, अपने ही गांव को छोड़ कर 3 दिनों से दंतेवाड़ा में शरण लिए हुए है।
अश्चर्य की बात ये है कि इस केस में अभी तक ना तो कोई केस दर्ज हुआ है और ना ही पूछताछ, उससे भी बड़ी बात ये कि ये सब कुछ इलाके में धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने के तौर पर सामने आ रहा है जाहिर है ये सबकुछ उस बस्तर में हो रहा है जहां विपक्ष बार-बार जल जंगल जमीन और आदिवासी संस्कृति पर खतरे की दुहाई देता रहा है सो विपक्ष ने सीधे-सीधे इसे शासन-प्रशासन का फेलुअर बताते हुए, सरकार को जमकर घेरा तो दूसरी ओर सत्तापक्ष इसपर सफाई की मुद्रा में है।
CG Ki Baat: तो बस्तर में आदिवासियों पर ज्यादती होना वो भी धर्म बदलने का दबाव बनाने के लिए दुर्भाग्यजनक और बेहद खतरनाक है क्योंकि प्रदेश की सरकार का बार-बार दावा है कि धर्मांतरण को लेकर वो बेहद सख्त हैं , इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाता, तो फिर सवाल उठता है किसी परिवार पर ऐसी ज्यादती की हिम्मत कहां से आ रही है, किसका हाथ है इसके पीछे, किसकी शह है...ऐसा केवल एक परिवार है या फिर इलाके में ये खेल बेधड़क जारी है ?
लेखक के बारे में
Web Title: If you say no to beef, then Pauni Pasari will be closed! What immediate action will be taken to ensure justice to the victim's family?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm