BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: निकाय चुनाव फिक्स..किस ओर पॉलिटिक्स? क्या जिसकी राज्य में सरकार..शहरों में कब्जे का बेहतर मौका भी उसी क पास ?

CG Ki Baat: निकाय चुनाव फिक्स..किस ओर पॉलिटिक्स? क्या जिसकी राज्य में सरकार..शहरों में कब्जे का बेहतर मौका भी उसी क पास ?

CG Ki Baat। Imageg Credit: IBC24

CG Ki Baat। Imageg Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 20 Jan 2025 | 11:35 pmModified: 20 Jan 2025 | 11:35 pm

रायपुर। CG Ki Baat: प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है, इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। जाहिर है इसके बाद सियासी सरगर्मी बढ़ेगी। शुरूआत कांग्रेस के आयोग पर आरोप से हो ही चुकी है। इस बार पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ हो रहे हैं, लेकिन प्रचार के लिए वक्त कम होगा। सवाल है किसकी जमीन पर कितनी पुख्ता तैयारी है ? विपक्ष के आरोप में कितना दम है, सत्ता पक्ष के दावे में कितनी दमदारी है सब पर खुलकर बहस होगी।

Read More: #SarkarOnIBC24: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान, ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम 

सोमवार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेस-कॉ्फ्रेंस कर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। इस एक कदम ने मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन के सपने को पूरा किया। छग में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। सभी नगरीय निकाय, जिसमें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिकाएं और 114 नगर पंचायतों में एक साथ एक ही चरण में चुनाव होंगे, जिसके लिए 11 फरवरी को वोटिंग और 15 तरीख को नतीजे आएंगे, जबकि पंचायत चुनाव 3 फेज में होंगे, पंचायतों के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को वोटिगं होगी, 18, 21 और 24 तारीख को मतगणना पूरी होगी, नगरीय निकायों के लिए 22 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे, 28 जनवरी नामांकन दाखिल की अंतिम तारीख है, 31 जनवरी तक नाम वापसी के साथ अंतिम प्रत्याशी सूचि का प्रकाशन होगा, चुनाव प्रचार के लिए करीब 10 दिन होंगे।

Read More: Baloda Bazar Hinsa News: प्रदेश के ये निलंबित कलेक्टर और एसपी निकाय चुनाव से ठीक पहले बहाल.. बलौदाबाजार बवाल के बाद हुए थे सस्पेंड..

CG Ki Baat: चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही, अलग-अलग तारीखों में परिणाम जारी होने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई, इसे लेकर कोर्ट में जाने की चेतावनी तक दी। पलटवार में बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार देखकर अभी से बहाने ढूंढ रही है। इस बार नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना वो भी एक साथ करना राज्य निर्वाचन आयोग की सबसे बड़ी चुनौती है। आगे पहली मार्च से बोर्ड एग्जाम हैं, जिसके लिए 25 फरवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दलों का दावा है कि वो तैयार हैं लेकिन प्रचार के लिए उनके भी पास कम समय है। सवाल ये है 2023 और 2024 के बाद अबकी बार नगर में होगी किसकी सरकार ?

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Municipal elections are fixed.. which way is the politics? Whoever has the government in the state.. has a better chance to capture the cities?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm