Chhattisgarh Cyber Crime News : क्या आपके पास भी आया है अनजान लिंक? करोड़ों की चपत लगाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, स्विगी-इंस्टामार्ट से जुड़ा है चौंकाने वाला कनेक्शन
राजधानी रायपुर में ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत साइबर पुलिस ने एंड्रॉइड यूजर्स को ‘विनमेट एपीके’ लिंक के जरिए निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान …

Chhattisgarh Cyber Crime News :
- रायपुर साइबर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार किए।
- विनमेट एपीके' लिंक से एंड्रॉइड मोबाइल हैक किए जाते थे।
- ठगी की रकम से क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग की जाती थी।
रायपुर : Chhattisgarh Cyber Crime News राजधानी रायपुर की रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर शील्ड' के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एंड्रॉइड यूजर्स को निशाना बनाकर उनके मोबाइल हैक करने और बैंक खातों से करोड़ों रुपए उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट जब्त कर लिया है।
राजस्थान से गिरफ्तार हुए ठग
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पृथ्वी बिश्नोई और नरसिंह सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने राजस्थान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। ( Operation Cyber Shield Raipur )यह आरोपी इतने शातिर हैं कि छत्तीसगढ़ समेत देश के कई अन्य राज्यों में अब तक करोड़ों रुपयों की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन दोनों आरोपियों की तलाश कई राज्यों की पुलिस को काफी लंबे समय से थी।
'विनमेट एपीके' के जरिए हैक करते थे मोबाइल
जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग लोगों को एसएमएस (SMS) के माध्यम से 'विनमेट एपीके' (Vinmate APK) का फर्जी लिंक भेजता था। ( Chhattisgarh Cyber Crime News )जैसे ही कोई एंड्रॉइड यूजर इस लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल करता, उसका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो जाता था। इसके बाद आरोपी पीड़ितों के बैंक खातों तक पहुंच बनाकर बड़ी आसानी से रकम निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके पास से वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई बैंक अकाउंट्स भी जब्त किए हैं।
ठगी के पैसों से 'क्विक कॉमर्स' के जरिए शॉपिंग
पुलिस की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठगी की गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी स्विगी (Swiggy) और इंस्टामार्ट (Instamart) जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। आरोपी ठगी के पैसों से ऑनलाइन सामान खरीदते थे और उनकी डिलीवरी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पतों पर करवाते थे, ताकि पुलिस को उनकी लोकेशन और पैसों के ट्रेल का पता न चल सके। फिलहाल रेंज साइबर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे ठगी के कई और बड़े राज खुलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर
- श्रमिक संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल; सेवाओं पर आंशिक रूप से असर पड़ने के आसार
- फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके
- लियोनेल मेस्सी चोटिल, इंटर मियामी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध
- शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक का घिनौना कांड, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अब मुस्लिम समाज ने उठाया ये बड़ा कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी एसएमएस के जरिए 'विनमेट एपीके' का फर्जी लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई यूजर ऐप इंस्टॉल करता, उसका मोबाइल हैक हो जाता और बैंक डिटेल्स तक पहुंच बना ली जाती थी।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Two Interstate Hackers Arrested for Targeting Android Users in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am