BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: रमन करे प्रचार..विपक्ष करे प्रहार! क्या संवैधानिक पदों पर बैठे नेता का प्रचार करना नियमत: गलत है ?

CG Ki Baat: रमन करे प्रचार..विपक्ष करे प्रहार! क्या संवैधानिक पदों पर बैठे नेता का प्रचार करना नियमत: गलत है ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 07 Feb 2025 | 10:48 pmModified: 07 Feb 2025 | 10:48 pm

रायपुर। CG Ki Baat: 11 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग में अब कम वक्त बचा है। जिसके लिए दोनों सियासी दल प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। नेताओँ को उनके अपने प्रभाव और प्रभार क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के राजनांदगांव नगर निगम महापौर के भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव के पक्ष में प्रचार करने को लेकर सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे संवैधानिक पद की गरिमा के उलट बताया, इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से कर दी, जबकि खुद बीजेपी ने ऐसा ही आरोप कांग्रेस से मेयर रहीं, मौजूदा छग महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक पर लगाए हैं। सवाल है कि आखिर क्या हैं संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के लिए प्रचार या सियासी कार्यक्रमों में शामिल होने के नियम, किसे अधिकार है इस पर सवाल पूछने का, खुलकर बहस होगी इस पर।

Read More: Amount Transfer To Farmers: छत्तीसगढ़ के किसान मालामाल.. जारी हुई 12 हजार करोड़ की राशि, जानें कब आएगा पैसा खातों में..

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजनांदगांव में बीजेपी महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के पक्ष में प्रचार करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से करते हुए तत्काल एक्शन लेने की मांग की है। कांग्रेस के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ रमन सिंह का पार्टी के पक्ष में खुलेआम प्रचार करना संवैधानिक संस्था की गरिमा का उल्लंघन है। कांग्रेस ने नसीहत दी की डॉ रमन सिंह को अपने पद मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, आरोप पर खुद विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब दिया कि कहा कि, जेब में संविधान की किताब रखकर चलने वाली कांग्रेस सीख ना दे, उन्होंने संविधान पढ़ा है, वो जानते हैं क्या संविधान के तहत है, बीजेपी का कहना है कि बेमुद्दा कांग्रेस बेवजह इस मामले को तूल दे रही है।

Read More: CG News: एक साल के भीतर किसानों के खाते में डाले गए 52 हजार करोड़ रुपए, धान खरीदी बंद होते ही हुआ भुगतान 

CG Ki Baat:  जब संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के चुनावी कार्यक्रम के मंच पर होने के बारे में नियम-कानून क्या कहता है, इस बारे में एक्सपर्ट से पूछा गया तो बताया गया कि इस बारें ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद में बैठे लोग स्वयं ही नैतिकता के नाते पॉलिटिकल कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। वैसे, दो दिन पहले ही बिलासपुर में बीजेपी की मेयर कैंडिडेट पूजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ राज्य निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत कर, छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पर, संवैधानिक पद पर रहते बिलासपुर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया, उन्हें या तो अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने या उन पर एक्शन लेने की मांग की। जवाब में किरणमयी नायक ने कहा कि प्रमोद नायक उनके सगे देवर हैं। सो वो उनके पक्ष में इस नाते साथ दे सकती हैं यानि इस तरह के आरोप दोनों तरफ से हैं, दोनों पक्षों पर हैं तो फिर ऐसे में सवाल है क्या विरोधी दल के नेता की नैतिकता के नाते शिकायत करना उचित है, क्या ये सिर्फ एक पॉलिटिकल माहौल बनाने के लिए है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Raman campaigns...opposition attacks! Is it legally wrong to campaign for a leader holding constitutional posts?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm