Housing Board Colony Raipur: अब नगर निगम संभालेगा इन 35 कॉलोनियों का पूरा जिम्मा, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिजली-पानी-सड़क की समस्या होगी दूर
Housing Board Colony Raipur: अब नगर निगम संभालेगा इन 35 कॉलोनियों का पूरा जिम्मा, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिजली-पानी-सड़क की समस्या होगी दूर

Sai Cabinet Big Decision
- छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत
- 35 कॉलोनियों का नगर निगम को हस्तांतरण
- दोहरा खर्च खत्म होगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की और इसमें कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।
35 कॉलोनियों का नगर निगम को हस्तांतरण (Housing Board Colony Raipur)
Sai Cabinet Big Decision: मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई और पूरी हो चुकी 35 आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम और नगर पालिकाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इन कॉलोनियों में खुले भू-खंड, उद्यान और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी। हालांकि, आवासीय, व्यावसायिक और अर्द्धसार्वजनिक बिक्री योग्य संपत्तियां इसमें शामिल नहीं होंगी।
अभी इन कॉलोनियों का हस्तांतरण नहीं होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को कई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कॉलोनियों के रखरखाव के लिए निवासियों को दोहरा खर्च उठाना पड़ रहा है। एक ओर वे नगर निगम को संपत्ति कर दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गृह निर्माण मंडल को भी रखरखाव शुल्क देना पड़ता है। इन कॉलोनियों के हस्तांतरण से नगरीय निकायों द्वारा यहां पानी, बिजली, सड़क, सफाई जैसी सुविधाएं दी जा सकेंगी और कॉलोनीवासियों को अतिरिक्त रखरखाव शुल्क से राहत मिलेगी।
साय कैबिनेट का का बड़ा फैसला (Sai Cabinet Decision)
Sai Cabinet Big Decision: इसके साथ ही मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में डिजिटल अवसंरचना को विस्तार देने के लिए मोबाइल टावर योजना का अनुमोदन किया गया है। भौगोलिक विषमता और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सीमित होने से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बाधित हो रहा है। इस योजना से मोबाइल टावर स्थापना हेतु चयनित सेवा प्रदाताओं को अनुमति और प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाएगा।
मोबाइल टावर योजना के अंतर्गत चयनित मोबाइल नेटवर्क विहीन बसाहटों में टावर की स्थापना की जाएगी। डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, ई गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। योजना से सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा विशेष कर वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता और दक्षता आएगी। मोबाइल टावर योजना के लागू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, आपातकालीन सेवाएं डायल 112 जैसी योजनाओं की पहुंच दूरस्थ इलाकों के नागरिकों तक सुगमता से होगी।
यह भी पढ़ें:-
- 300 लड़कियों से प्यार और उनके अंतरंग पलों के वीडियो... फिर सेक्स रैकेट में विदेशों तक सप्लाई, लव जिहाद के खौफनाक नेटवर्क का खुलासा
- गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
- आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- आज इन राशियों के लिए खुशखबरी, बदल सकती है किस्मत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना, पढ़ें बुधवार का राशिफल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इसका मतलब है कि रायपुर में बनाई गई 35 आवासीय कॉलोनियों को गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण से नगर निगम और नगर पालिकाओं को सौंपा जाएगा, जिससे कॉलोनीवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Housing Board Colony Raipur | Sai Cabinet Decision
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm