Girlfriend Killed Boyfriend: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Girlfriend Killed Boyfriend: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Girlfriend Killed Boyfriend: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Girlfriend Killed Boyfriend /Image Source: IBC24

Modified Date: February 3, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: February 3, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
  • गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा युवक को भारी
  • गर्लफ्रेंड ने सीने में घोंपा चाकू

बिलासपुर: Girlfriend Killed Boyfriend: गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार खून से लिखे अंजाम तक पहुंच गया। शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में एक युवक की उस वक्त जान चली गई जब शक और जुनून ने मोहब्बत के रिश्ते की सारी सीमाएं पार कर दीं।

लव स्टोरी बनी क्राइम स्टोरी (Bilaspur Murder Case)

मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी के रूप में हुई है जबकि आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी बताई जा रही है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा अचानक युवती को नंबर और सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए जाने से उसके मन में शक पैदा हो गया। यही शक गुस्से में बदला और वारदात तक पहुंच गया।

शव के पास बैठी रही प्रेमिका… (Bilaspur Crime News)

Girlfriend Killed Boyfriend: जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती चाकू लेकर युवक के कमरे तक पहुंची और उससे मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। युवक के इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो कुछ ही पलों में हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद युवती अपने प्रेमी के शव के पास ही बैठी रही। पुलिस के पहुंचने से लेकर शव को अस्पताल ले जाने तक वह वहीं मौजूद रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।