BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Surrendered Women Naxalites Ramp Walk: जिनके माथे था हिंसा का कलंक.. उन्ही आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने पेश की बदलते बस्तर की तस्वीर.. रैंप वॉक देख तालियों से गूंज उठा सभागार

रायपुर में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने कोसा सिल्क और हैंडलूम परिधानों में रैंप वॉक कर नई जिंदगी और बदलते बस्तर की तस्वीर दिखाई।

Surrendered Women Naxalites Ramp Walk

Surrendered Women Naxalites Ramp Walk

satya prakash
Published: 14 Aug 2026 | 10:34 pmModified: 14 Aug 2026 | 10:36 pm

रायपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन और स्वदेशी प्रदर्शनी में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। (Surrendered Women Naxalites Ramp Walk) कभी नक्सल हिंसा के बीच जीवन बिताने वाली इन महिलाओं ने अब आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क और हैंडलूम से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तालियों से गूंज उठा सभागार

स्वदेशी फैशन शो में महिलाओं ने अलग-अलग पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया। उनके रैंप पर पहुंचते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। यह कार्यक्रम केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुख्यधारा में लौटकर नई जिंदगी शुरू कर रही महिलाओं के आत्मविश्वास और बदलाव की कहानी भी सामने आई। कार्यक्रम में शामिल कई महिलाएं पहली बार रायपुर पहुंची थीं। उनके लिए रैंप पर चलने का अनुभव बिल्कुल नया था। पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतरीं महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

CM विष्णु देव साय ने की आत्मसमर्पित महिलाओं से मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी आत्मसमर्पित महिलाओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। (Surrendered Women Naxalites Ramp Walk) सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक जीवन के अवसर देने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क और अन्य हथकरघा उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पेश की बदलते बस्तर की नई तस्वीर

रैंप पर कोसा सिल्क के परिधानों में नजर आईं आत्मसमर्पित महिलाओं ने बदलते बस्तर की नई तस्वीर पेश की। (Surrendered Women Naxalites Ramp Walk) उनके हाथों में कभी हथियार थे, लेकिन अब वही महिलाएं हुनर और आत्मनिर्भरता के जरिए नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर

कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि

उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Former Naxalite Women Walk the Ramp in Kosa Silk at Raipur Handloom Event

शहर की खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am