CG Ki Baat: Congress में रार जारी..हार किसकी जिम्मेदारी? हार के बाद क्या कांग्रेस के अंदर की कलह अब सतह पर आ गई है?
CG Ki Baat: Congress में रार जारी..हार किसकी जिम्मेदारी? हार के बाद क्या कांग्रेस के अंदर की कलह अब सतह पर आ गई है?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: एक के बाद हुए चुनावों में लगातार हार के बाद कांग्रेस में हार का जिम्मेदार कौन यइस पर बहस छिड़ी है ? रिजल्ट के बाद पार्टी में बदलाव की चर्चा चली, कुछ नेचाओं ने तो हार का ठीकरा सीधे सीधे प्रदेश अध्यक्ष पर फोड़ा, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कह दिया कि हार के लिए वो अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। जाहिर है बीजेपी इन हालात में कांग्रेस पर चुटकी ले रही है तो कांग्रेसी कार्यकर्ता, आलाकमान की तरफ देख रहा है। सवाल ये है कि अध्यक्ष को हार का जिम्मेदार बताना क्या गुटबाजी का नतीजा है, क्या उन्हें पद से हटाने पार्टी के भीतर कोई साजिश रच रहा है ? सवाल ये भी PCC चीफ का हार के लिए जिम्मेदार कलेक्टिव लीडरशिप से किस ओर इशारा है?
2023 में सत्ता में रहकर हारे, फिर 2024 में INDIA गठबंधन के तगड़े माहौल के बावजूद 11 में से 10 सीटों पर हारे और अ 2025 में सभी 10 निगमों में पार्टी की हार हुई।सबसे पुरानी पार्टी की ऐसी स्थिति के बाद पार्टी में परिवर्तन तो होना ही चाहिए। नगरीय निकाय और त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में करारी हार PCC छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की आवाज बुलंद हो रही है। इन हालात के लिए पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने सीधे-सीधे PCC अध्यक्ष को हटाने की मांग की है, इतना ही नहीं नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ी, टिकट बेचे जाने जैसे गंभीर दोहराए गए। सभी आरोपों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी अब खुलकर बात रखी है। दो टूक कहा कि जब हर चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाता है तो हार का वार केवल एक पर क्यों वो अकेले हार के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। जिम्मेदार वो भी हैं जिनकी सहमति से टिकट बंटे बैज ने पार्टी के बड़बोले नेताओं को नसीहत देते हुआ कहा कि, जनादेश हमें नहीं मिला ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने सभी नेताओं को साथ रहना चाहिए ना कि पार्टी को कमजोर करने की कोशिश करनी चाहिए।
CG Ki Baat: कांग्रेस के इस हाल पर, भाजपा चुटकी ले रही है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस में दलालों की पूछपरख बढ़ी है, पार्टी में कॉम्पीटीशन चल रहा है कि कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ना है। वैसे, कांग्रेस के भीतर चुनाव के दौरान और उसके बाद सिरफुट्औल के हालात नए नहीं हैं। टिकट बेचने के, गुटबाजी के, हार का जिम्मेदार कौन है इसे लेकर बहस के दौर पहले भी चलते रहे हैं। इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या करारी हार के लिए केवल PCC चीफ जिम्मेदार हैं, क्या अब पार्टी में अन्य बड़े नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी नहीं है ? क्या पार्टी में वाकई कोई परिवर्तन होने वाला है, जो हार की जिम्मेदारी से जुड़ा है ?
लेखक के बारे में
Web Title: The rift in Congress continues...whose responsibility is the defeat? After the defeat, has the rift within Congress come to the surface now?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm