TS Singh Deo Latest Statement: बंगाल में भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती को टीएस सिंहदेव ने बताया ‘गुंडागर्दी’.. PM मोदी और शाह को लेकर चुनाव आयोग से पूछा ये बड़ा सवाल
TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election: टीएस सिंहदेव ने पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया, पीएम और शाह से सवाल किए।

TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election
- टीएस सिंहदेव ने बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती को 'गुंडागर्दी' बताया।
- सिंहदेव ने पीएम मोदी और अमित शाह से चुनाव आयोग पर सवाल किए।
- पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान, ईवीएम गड़बड़ी के कारण आदेश जारी।
रायपुर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निबटने, मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा व किसी भी तरह के हिंसात्मक गतिविधियों से निबटने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। (TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election) पूरे चुनाव के दौरान आयोग के इस फैसले पर सियासी बयानबाजी होती रही। केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग के आरोप लगे। चुनाव आयोग जो पहले से ही एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर थी, उनपर दीगर राज्यों के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट्स को ऑब्जर्वर के तौर पर बंगाल भेजे जाने पर कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने गंभीर सवाल उठायें।
फ़ोर्स की तैनाती को बताया गुंडागर्दी
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम रहें, दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर फ़ोर्स की तैनाती और विशेष अफसरों को बंगाल भेजें जाने को सीधे तौर पर 'गुंडागर्दी' करार दिया है। उन्होंने इस विषय पर न्यूज एजेंसी से बातचीत की है।
बंगाल में केंद्रीय चुनाव आयोग के सुरक्षा संबंधी उठाये गए कदम पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सिंहदेव ने कहा, "वहां तनावपूर्ण स्थिति है। (TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election) किसी भी चुनाव में 3 लाख अर्धसैनिक बलों की तैनाती पहले कभी नहीं देखी गई। मुठभेड़ विशेषज्ञों जैसे चयनित अधिकारियों को भेजा गया है। ह सरासर गुंडागर्दी है।"
'क्या पीएम, एचएम को नोटिस मिला?' : टीएस सिंहदेव
सिंहदेव ने आगे कहा, "आपका काम कार्रवाई करना है, गुंडागर्दी में लिप्त होना नहीं... अगर ऐसे हालात में चुनाव हो रहे हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कितने निष्पक्ष हैं। मल्लिकार्जुन खर्गे को उनके किसी बयान के लिए नोटिस मिला है, क्या अमित शाह या प्रधानमंत्री मोदी को कभी कोई नोटिस मिला है? मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाया जाना चाहिए, देश के लोकतंत्र की खातिर इस व्यक्ति का आचरण पूरी तरह गलत है।"
#WATCH | Raipur: On West Bengal repolling, Congress leader TS Singh Deo says, "There is a tense situation there; it has never been seen before that 3 lakh paramilitary forces have been deployed in any election. Selected officers like encounter specialists have been sent... this… pic.twitter.com/qWN0Xt5a1k
— ANI (@ANI) May 2, 2026
15 बूथों पर जारी है फिर से मतदान
पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है। दो चरणों की वोटिंग के बाद पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, तो इस बीच आज पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। (TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election) चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर, इन दोनों सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। जहां मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर आज फिर वोट डाले जा रहे हैं।
दरअसल, चुनाव आयोग को 77 पोलिंग सेंटर्स पर री-पोल कराने की रिक्वेस्ट मिली थी। आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई है और कुछ जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायत थी, जिसे लेकर इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की 2 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया। इन 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
इन बूथों पर हो रही है री-पोलिंग
डायमंड हार्बर में 4 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग हो रही है। इसमें बूथ नंबर- 117, बूथ नंबर- 179, बूथ नंबर- 194 और बूथ नंबर- 243 शामिल हैं। वहीं, मगराहाट वेस्ट में 11 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। (TS Singh Deo Latest Statement West Bengal Election) इनमें बूथ नंबर- 46, बूथ नंबर- 126, बूथ नंबर- 127, बूथ नंबर- 128, बूथ नंबर- 142, बूथ नंबर- 214, बूथ नंबर- 215, बूथ नंबर- 216, बूथ नंबर- 230, बूथ नंबर- 231 और बूथ नंबर- 232 हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल
स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की
आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे
प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: सिंहदेव ने केंद्रीय बलों की तैनाती और विशेष अफसरों को भेजने को 'गुंडागर्दी' बताया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singh Deo Slams Central Forces Deployment in Bengal Elections, Raises Questions on PM Modi and Amit Shah
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm