पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
Modified Date: May 2, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: May 2, 2026 3:51 pm IST

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, दो मई (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गत एक सप्ताह में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से अधिकतर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि उसने 200 से अधिक खुफिया जानकारी के आधार पर पूरे प्रांत में अभियान चलाया और 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अधिकांश आतंकवादी टीटीपी से जुड़े हैं। बाकी संदिग्ध बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे।

सीटीडी ने बताया, ‘‘एक खतरनाक टीटीपी आतंकवादी, पीर शम्स को लाहौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया।’’

भाषा धीरज वैभव

वैभव


लेखक के बारे में