Raisen Latest Crime News: 70 साल के बुजुर्ग से अमानवीय हरकत.. मारपीट और गाली-गलौच के बाद पिलाया पेशाब.. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Raisen Latest Crime News: रायसेन में 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार, मारपीट और पेशाब पिलाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने गिरफ्तारी की

Raisen Latest Crime News
- रायसेन में बुजुर्ग के साथ अमानवीय मारपीट का मामला
- आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 मार्च को हुई एक अन्य मामले से जुड़ी है। रायसेन के नयापुरा के एक युवक पर विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। इस मामले में 6 मार्च को शमशाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी बात से नाराज़ लड़की के परिजनों और उनके साथियों ने युवक के पिता को निशाना बनाया। आरोपी बुज़ुर्ग को राजगढ़ जिले के मोतीपुरा गांव ले गए, जहां उन्हें लड़की और युवक नहीं मिले। इसके बाद गुस्से में उन्होंने बुज़ुर्ग को ब्यावरा थाना क्षेत्र ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान वहां करीब 12 लोग मौजूद थे।घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों मारपीट
वायरल वीडियो में देखा गया कि एक आरोपी बुज़ुर्ग को शराब की बोतल में भरा पेशाब जबरदस्ती पिला रहा है। विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट की गई। पीड़ित के बताये अनुसार आरोपियों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की थी। (Raisen Latest Crime News) मामले में प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सलामतपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, लड़की को भगाने के आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raisen Shock: Elderly Man Assaulted and Forced in Brutal Incident, Police Arrest Two Accused
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pm