Hanuman Chalisa on Muslim Barat: अमजद भाई ने बेटे की बारात में डीजे पर बजवाया ’हनुमान चालिसा’, कहा- देश राममय हो रहा हे और हम भी

Hanuman Chalisa on Muslim Barat: अमजद भाई ने बेटे की बारात में डीजे पर बजवाया ’हनुमान चालिसा’, कहा- देश राममय हो रहा हे और हम भी

Modified Date: January 19, 2024 / 03:08 pm IST
Published Date: January 19, 2024 3:08 pm IST

नई दिल्लीः Hanuman Chalisa on Muslim Barat राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं। यानि 22 फरवरी को राम लला अयोध्या पधारेंगे। इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं, पूरे भारत में राममय माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर भारत का बच्चा-बच्चा रामधुन गा रहा है। इन सब के बीच शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारात में हनुमान चालिसा बजते हुए सुनाई दे रहा है।

Read More: Jabalpur News: राम के आने से गुलज़ार हुए बाजार, दीपावली की तरह बाजारों में दिखी रौनक, फूल मालाओं के साथ बढ़ी सजावट सामाग्री की मांग

Hanuman Chalisa on Muslim Barat सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ और सामने पूरे बाराती डांस कर रहे हैं। वहीं, अगर डीजे पर बज रहे गाने को गौर करेंगे तो डीजे पर हनुमान चालिसा बजाया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Read More: OP Chaudhary News: मंत्री ओपी चौधरी की ट्रेन यात्रा.. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर अफसरों से की चर्चा, X पर लिखी ये बातें

इस वीडियो को ’अमरेंद्र बाहुबली’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है। साथ ही ये दावा किया गया है कि मुस्लिम युवक की बारात में हनुमान चालीसा ये अंजड के अमजद भाई का बैंड हे जिनके खुद के बेटे की शादी में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया बोले “देश राममय हो रहा हे और हम भी।” ये बदलता भारत हे …❤️😍 जय श्रीराम 🚩🙏

Read More: Ram Rahim Got Parole: राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इतने दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे सच्चा डेरा सौदा के मुखिया

 

IBC24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, इस खबर में दी गई पूरी जानकारी वायरल वीडियो के आधार पर है।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"