Ram Mandir: ‘प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो आज ये मंदिर नहीं बन पाता’, अयोध्या के इस संत ने विपक्ष को दिया जवाब…

Dharm guru statement on Ram Mandir: जिस समय सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उस समय मंदिर का गर्भगृह और शिखर नहीं बन पाया था।

Ram Mandir: ‘प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो आज ये मंदिर नहीं बन पाता’, अयोध्या के इस संत ने विपक्ष को दिया जवाब…

Dharm guru statement on Ram Mandir

Modified Date: January 15, 2024 / 08:05 pm IST
Published Date: January 15, 2024 8:05 pm IST

Dharm guru statement on Ram Mandir: मथुरा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच आध्यात्मिक गुरुओं का लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। आपको बता दें कि राम मंदिर को लेकर आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि भगवान राम 22 जनवरी को पधार रहे हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है लेकिन कुछ लोग मुद्दा बना रहे हैं। जब सरदार पटेल ने श्री सोमनाथ मंदिर के निर्माण की पहल की, तो ‘गर्भगृह’ भी पूरा नहीं बना था, लेकिन ‘प्राण प्रतिष्ठा’ हुई थी। अब तो ‘गर्भगृह’ (राम मंदिर का) तैयार है और प्रथम तल भी तैयार है।

Read More: Pradhan Mantri Awas Yojana: अब इन लोगों को भी मिलेगा पक्का और सस्ता मकान, सीएम का बड़ा ऐलान 

Dharm guru statement on Ram Mandir: गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर के पूजारी महंत नारायण गिरी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 1950-1951 में सोमनाथ मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ हुई थी। 14 साल बाद 1965 में वहां ‘कलश’ और ‘ध्वजा’ स्थापित की गई थी। यह एक बहुत शुभ समय है इसलिए सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

 

Read More: Sharvari Wagh: एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज में गिराई हुस्न की बिजलियां, देखें हॉट फोटोज 

Dharm guru statement on Ram Mandir: अयोध्या के सरयू महाआरती के अध्यक्ष शशिकांत दास महाराज ने कहा कि कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में बहुत भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि जिस समय सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उस समय मंदिर का गर्भगृह और शिखर नहीं बन पाया था। आज भगवान का गर्भगृह और शिखर भी बनकर तैयार है। अगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो आज ये मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में