Nepal Flood Latest Update: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में लापता हुई राजधानी रायपुर की ये युवती, परिजनों से टूटा संपर्क, अब सरकार ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
Nepal Flood Latest Update: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में लापता हुई राजधानी रायपुर की ये युवती, परिजनों से टूटा संपर्क, अब सरकार ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
Nepal Flood Latest Update | Photo Credit: IBC24
- रायपुर की मोनिका यादव लापता
- नेपाल में बाढ़ के बाद संपर्क टूटा
- हेल्पलाइन नंबर जारी
रायपुर: Nepal Flood Latest Update नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।
रायपुर की मोनिका यादव लापता, तलाश जारी
Nepal Flood Latest Update प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार रायपुर जिले के महादेव घाट (थाना डी.डी. नगर) की निवासी सुश्री मोनिका यादव के नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता होने की सूचना मिली है। वे 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं और वर्तमान में परिजनों से उनका संपर्क टूट गया है। राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित खोजबीन के प्रयास कर रही है।
सरकार की परिजनों से अपील और हेल्पलाइन नंबर जारी
संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। सरकार का कहना है कि नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में यदि किसी के पास भी कोई जानकारी हो, तो उसे तुरंत प्रशासन से साझा करें।
सहायता और सूचना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर 1070, कंट्रोल रूम नंबर 0771-2223471 छत्तीसगढ़ सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों के संबंध में लगातार जानकारी जुटा रही है तथा उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 29 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
- Andhra Pradesh Road Accident News: यात्रियों से भरी बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


