Delhi Crime News: यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ घर में घुसकर युवक ने किया कांड, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, और फिर…

Delhi Crime News: देश की राजधानी में डीयू की 21 वर्षीय छात्रा की उसके घर पर एक परिचित ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Delhi Crime News: यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ घर में घुसकर युवक ने किया कांड, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, और फिर…

Delhi Crime News /image: Social Media /image: Social Media

Modified Date: August 27, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: August 27, 2026 8:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डीयू की 21 वर्षीय छात्रा की उसके घर पर एक परिचित ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
  • आरोपी पिछले दो महीने से युवती के किसी और से बात करने को लेकर उससे नाराज था।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Crime News: नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की 21 वर्षीय छात्रा की उसके घर पर एक परिचित ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने से नाराज था। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान आकिब उर्फ इमरान (26) के रूप में हुई है, जो फरार है और उसे पकड़ने के लिए लगभग 15 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ में दूसरे वर्ष की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ मंगला अस्पताल के पास एक इमारत में रहती थी। जांच के अनुसार, युवती आरोपी को करीब डेढ़ साल से जानती थी। आरोपी पहले जिम ट्रेनर था और वर्तमान में बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि दोनों 20 अगस्त को एक होटल में भी मिले थे।

इस वजह से नाराज था आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से युवती के किसी और से बात करने को लेकर उससे नाराज था। (Delhi Crime News) बुधवार शाम को आरोपी उस समय युवती के घर गया जब वह अकेली थी। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच बहस होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला किया और भाग गया। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शाम करीब 5.40 बजे इमारत में दाखिल होता दिख रहा है। घरेलू सहायिका ने युवती को घर की दूसरी मंजिल पर घायल अवस्था में पड़ा पाया और उसके परिवार को सूचित किया।

डॉक्टरों ने युवती को किया मृत घोषित

Delhi Crime News: पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि तिलक नगर थाने में शाम सात बजकर 24 मिनट पर घटना की सूचना दी गई और टीम के पहुंचने से पहले ही पीड़िता को जनकपुरी के अमर लीला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अपराध टीम और फॉरेंसिक दल को मौके पर बुलाया गया जिसने घटनास्थल का मुआयना किया। डीसीपी ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके मुताबिक पीड़िता के भाई ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बहन की जान-पहचान निकट के इलाके में रहने वाले आकिब उर्फ इमरान नामक लड़के से थी और उसने इमरान पर उसकी बहन की हत्या करने का शक जताया है। पीड़िता के दोस्त अमन ने पत्रकारों को बताया कि युवती चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उन्होंने कहा, ‘उसकी बड़ी बहन ने मुझे चंडीगढ़ से फोन किया और मुझे उसके घर पहुंचने के लिए कहा। उसी ने बताया कि युवती को चाकू मारा गया है। मैंने अपने दोस्तों को उसे अस्पताल ले जाने के लिए बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा, तो एक एम्बुलेंस पहले से ही वहां मौजूद थी और अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

अमन ने दावा किया कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और परिवार को पीड़िता के कथित उत्पीड़न के बारे में सूचित किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 15 से अधिक टीमें आरोपी का पता लगा रही हैं और जांचकर्ताओं को उसके ठिकाने के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे तथा मामले के बारे में और तथ्य साझा करेंगे। आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं, इसलिए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

पड़ोसी ने कहा कि स्थानीय निवासियों को घटना के बारे में शाम करीब 7:30 बजे पता चला। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला कि लड़का दूसरे समुदाय का जिम ट्रेनर है। इलाके के कई परिवार डरे हुए हैं।’ जिस जिम में पीड़िता जाती थी और जहां आरोपी पहले प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत था, वहां की एक कर्मचारी ने कहा कि कई ग्राहकों के साथ आरोपी का व्यवहार अनुचित था। (Delhi Crime News) कर्मचारी ने कहा कि जिम ने उसके आचरण के कारण उसे लगभग दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था और उसने जिम में सिर्फ तीन महीने तक काम किया था। जिम कर्मी ने कहा, ‘हमने लड़की और लड़के के बीच कभी भी कोई ऐसी बात नहीं महसूस की। वह आती थी, कसरत करती और उससे बात किए बिना चली जाती थी।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीमों ने प्रतिष्ठान का दौरा किया और कर्मचारियों से आरोपी के बारे में पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.