Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो /image: AI Generated

Modified Date: August 27, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: August 27, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महापौर अलका बाघमार की इनोवा हाईक्रॉस में अचानक भीषण आग लग गई
  • फायर ब्रिगेड ने करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
  • आग लगने के कारणों की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है

दुर्ग। CG Alka Baghmar Innova Fire Video: दुर्ग नगर निगम (Durg Municipal Corporation) की महापौर अलका बाघमार की इनोवा हाईक्रॉस वाहन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। दिन में करीब 11.40 बजे महापौर चार अन्य लोगों के साथ घर से निगम कार्यालय पहुँची थीं। उनके कार से उतरकर कार्यालय में जाने के लगभग 20 मिनट बाद वाहन के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे देखते ही देखते भयानक आग का रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी (Innova Hycross Catches Fire)

CG Alka Baghmar Innova Fire Video आगजनी की इस घटना के बाद मची अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने मौके पर पहुँचकर 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। समय रहते सभी के कार से उतर जाने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

एक दिन पहले ही कराई गई थी मरम्मत (Durg Mayor Car Fire)

CG Alka Baghmar Innova Fire Video महापौर ने बताया कि यह नई गाड़ी लगभग तीन महीने पहले ही निगम द्वारा किराए पर लगाई गई थी और घटना से एक दिन पूर्व ही तकनीकी दिक्कतों के कारण मरम्मत कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वाहन निर्माता कंपनी को सूचित कर दिया गया है, साथ ही फॉरेंसिक (FSL) की टीम भी मौके पर पहुँचकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जाँच में जुट गई है (Car Fire Chhattisgarh)।
ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.