उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
रामपुर (उप्र), 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई को सूचना मिली थी कि टांडा के आजाद नगर मोहल्ले का निवासी शहजाद आईएसआई के लिए सीमा पार से तस्करी और जासूसी गतिविधियों में संलिप्त है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
एसटीएफ ने कहा कि उसे पक्की जानकारी मिली थी कि शहजाद पाकिस्तानी एजेंसियों के संरक्षण में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध व्यापार में लिप्त है और वह आईएसआई के आकाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भी देता पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शहजाद कई वर्षों से पाकिस्तान जाता रहा है और सीमा पार से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और अन्य सामान की तस्करी करता रहा है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘वह कथित तौर पर आईएसआई के लिए काम कर रहा था और इसके गुर्गों के साथ लगातार संपर्क में था।’’
भाषा सलीम खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
RAMPUR
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm