Modified Silencer In Ratlam : आपकी बाइक में भी मॉडिफाई साइलेंसर है तो हो जाएं सावधान, ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम
आपकी बाइक में भी मॉडिफाई साइलेंसर है तो हो जाएं सावधान…Modified Silencer In Ratlam: If your bike also has a modified silencer

Modified Silencer In Ratlam |Image Source | IBC24
- रतलाम पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,
- मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला पुलिस का रोड रोलर,
- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई,
रतलाम : शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आज एक सख्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दो बत्ती क्षेत्र में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर उन पर रोड रोलर चलवा दिया।
मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन तेज़ आवाज़ निकालते हैं, जिससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। युवा वर्ग जौहर दिखाने और दूसरों को प्रभावित करने के लिए इन मॉडिफाइड साइलेंसरों का उपयोग कर रहे थे, जो कि ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध है।
ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि कोई भी वाहन चालक नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाएगा, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस ने उन वाहनों की पहचान की जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे थे। इन वाहनों को रोककर चालकों को चालान जारी किया गया। जब्त किए गए साइलेंसर्स को सार्वजनिक स्थान पर एकत्र कर उन पर रोड रोलर चलाया गया। यह पूरी प्रक्रिया राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
इस कार्रवाई को लेकर आम जनता ने पुलिस की सराहना की और इसे एक आवश्यक कदम बताया। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की कठोर कार्रवाई से अनावश्यक शोरगुल पर रोक लगेगी और सड़क पर सुरक्षा बढ़ेगी। पुलिस ने लोगों से अपील किया है की वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मॉडिफाइड साइलेंसर तेज़ और अनावश्यक आवाज़ उत्पन्न करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Modified Silencer In Ratlam: If your bike also has a modified
रतलाम
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm