Masik Durgashtami 2025 Rashifal: आज मासिक दुर्गाष्टमी पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य.. इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा माता का आशीर्वाद, धन-धान्य में होगी वृद्धि
Masik Durgashtami 2025 Rashifal: आज मासिक दुर्गाष्टमी पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य.. इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा माता का आशीर्वाद

Masik Durgashtami 2025 Rashifal/Image Credit: Pexels
- आज 2 जून 2025 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल अष्टमी तिथि
- आज धूमावती जयन्ती भी मनाई जाएगी
- ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 02 जून को रात 08 बजकर 34 मिनट पर
Masik Durgashtami 2025 Rashifal: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है। जून महीने की शुरुआत हो गई है। आज 2 जून 2025 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि, इसी दिन धूमावती जयन्ती भी मनाई जाएगी। आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। चंद्रमा के सिंह राशि में संचार से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा। इसके साथ ही आज अनफा और लक्ष्मी योग का अति उत्तम संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 02 जून को रात 08 बजकर 34 मिनट पर होगी, जिसका समापन 03 जून को रात 09 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत 2 जून को रखा जाएगा और पारण अगले दिन 3 जून दिन मंगलवार को किया जाएगा।
मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इन चीजों का दान
ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जो भक्त सच्चे मन से पूजा और दान पुण्य करते हैं उन्हें माता का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती है। अगर आप भी अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो आज के दिन निस्वार्थ भाव से दान करें। ध्यान रहे दान ऐसे व्यक्ति को करें जिसे वास्तव में उसकी आवश्यकता हो। ऐसा करने से आपके जीवन से कष्ट दूर होंगे और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
श्रृंगार का सामान
सुहागिन महिलाएं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन श्रृंगार की सामग्री का दान जरूर करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है और लक्ष्मी जी का घर में वास होता है।
घी का दान
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को घी का दान करने से कुंडली में सूर्य, चंद्रमा मंगल और बृहस्पति मजबूत होता है।
जौ का दान
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गरीबों, जरूरतमंदों या फिर मंदिर में जौ का दान जरूर करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और परेशानियां दूर हो जाती है।
खीर का दान
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन खीर का दान करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और कष्टों का निवारण हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अन्न का दान
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन अन्न का दान जरूर करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और धन धान्य में वृद्धि होती है।
आज का राशिफल

कुंभ (Aquarius)
भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा।

मीन (Pisces)
गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मेष (Aries)
व्यावसायिक लाभ। पुत्र या पुत्री जो भी संतान से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम की स्थिति बढ़ी शुभ हो गई है।

वृषभ (Taurus)
धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा और (Aaj Ka Rashifal) सरकारी पंगेबाजी न करें। प्रेम, संतान भी मध्यम है।

मिथुन (Gemini)
सरकारी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य के मामले में पहले से बेहतर हो चुके हैं।

कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं कहा जा सकता है।

सिंह (Leo)
आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है।

कन्या (Virgo)
कोर्ट-कचहरी में विजय की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है।

तुला (Libra)
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है।

वृश्चिक (Scorpio)
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु (Sagittarius)
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक।

मकर (Capricorn)
शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। डिस्टर्बेंस लेकिन रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा।
Web Title: Masik Durgashtami 2025 Rashifal
धर्म
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm