Aaj Ka Panchang 27 July 2026
नई दिल्ली: Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, निवेश या यात्रा की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। 27 जुलाई 2026 (सोमवार) का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास है, क्योंकि इस दिन से जया-विजया पार्वती व्रत की शुरुआत हो रही है।27 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 4:15 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए रखा जाने वाला जया-विजया पार्वती व्रत शुरू होगा, जो 1 अगस्त तक चलेगा। इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित होता है; व्रती केवल फल, दूध या बिना नमक का भोजन ग्रहण करते हैं।
शुभमुहूर्तदोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन का सबसे शुभ समय है, जिसमें बिना किसी झिझक के नया काम या पूजा शुरू की जा सकती है। Today Shubh Muhurat राहुकाल सुबह 7:21 बजे से 9:03 बजे तक, यमगंड काल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 2:09 बजे से 3:51 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए या मांगलिक कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-