BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chandra Grahan Kab Hai: 96% तक ढक जाएगा चांद और आसमान पर छाएगा अंधेरा! लेकिन क्या भारत वाले कर पाएंगे ‘ब्लड मून’ का दीदार?

Chandra Grahan Kab Hai: आने वाले 28 अगस्त को साल का खास चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। जब चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को …

(Chandra Grahan Kab Hai/ Image Credit: Pexels)

(Chandra Grahan Kab Hai/ Image Credit: Pexels)

Chandrakant Dewangan
Published: 13 Aug 2026 | 2:47 pmModified: 13 Aug 2026 | 2:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. 28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।
  2. भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण।
  3. सुबह 9:42 बजे होगा ग्रहण का चरम।

Chandra Grahan Kab Hai: आने वाले 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai) को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। खास बात यह है कि इस दिन श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। ग्रहण के दौरान पृथ्वी की गहरी छाया पानी अम्ब्रा चंद्रमा के करीब 93 से 96 प्रतिशत हिस्से के ढक लेगी। इसके कारण चांद पूरी तरह काला नहीं होगा बल्कि गहरे लाल या तांबे जैसे रंग में दिखाई देगी। इसी खूबसूरत नजारे को आमतौर पर 'ब्लड मून' कहा जाता है।

सुबह से दोपहर तक रहेगा ग्रहण

खगोलीय गणना के अनुसार, 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai) सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 39 मिनट बताई गई है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण अपने चरम पर लगभग सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं, बल्कि गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा और लाल रंग का प्रभाव दिखाई देगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण

इस चंद्र ग्रहण को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसे भारत से देखा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त का यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा भारत के आसमान में क्षितिज से नीचे रहेगा। हालांकि दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्से, यूरोप, अफ्रीका के कुछ क्षेत्र और प्रशांत, अटलांटिक व हिंद महासागर के इलाकों में ग्रहण नजर आएगा।

भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू माना जाता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ यह खत्म हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखने और शुभ कार्यों से बचने जैसी परंपराएं निभाई जाती हैं। हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूतक का प्रभाव वहीं माना जाता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि 28 अगस्त का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

रक्षा बंधन पर नहीं पड़ेगा असर

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai) होने के बावजूद भारत में रक्षा बंधन के त्योहार पर किसी तरह की बाधा नहीं रहेगी। ग्रहण देश में दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक प्रभाव भी लागू नहीं होगा। ऐसे में लोग पूरे दिन सामान्य तरीके से रक्षा बंधन का त्योहार मना सकते हैं और भाई-बहन राखी बांधने की रस्म पूरी कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chandra Grahan Kab Hai: The moon will be up to 96% covered, and darkness will descend upon the sky! But will people in India be able to witness the 'Blood Moon'?

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm