Ration Subsidy News: राशन की जगह अब खाते में आएंगे पैसे! मगर सिर्फ अनाज पर ही खर्च कर पाएंगे, अगर महीने में अनाज नहीं खरीदा तो क्या होगा? जानें पूरा नियम

Ration Subsidy News: सरकार राशन सब्सिडी देने के तरीके में बदलाव करने जा रही है। अब लाभार्थियों के वॉलेट में डिजिटल रुपये के जरिए सब्सिडी भेजी जाएगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली से होगी। इससे सब्सिडी का भुगतान सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया डिजिटल और आसान होगी।

Ration Subsidy News: राशन की जगह अब खाते में आएंगे पैसे! मगर सिर्फ अनाज पर ही खर्च कर पाएंगे, अगर महीने में अनाज नहीं खरीदा तो क्या होगा? जानें पूरा नियम

(Ration Subsidy News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 13, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: August 13, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 14 अगस्त से चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली में नई व्यवस्था।
  • राशन सब्सिडी अब डिजिटल रुपये के वॉलेट में मिलेगी।
  • पैसे का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी राशन खरीदने में होगा।

चंडीगढ़: Ration Subsidy News: दरअसल, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली में 14 अगस्त 2026 से राशन सब्सिडी (Ration Subsidy News) देने की शुरुआत होने जा रही है। अब सरकार खाद्य सब्सिडी की रकम सीधे लाभार्थियों के डिजिटल रुपये वॉलेट में भेजेगी। इसका मकसद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मिलने वाली सब्सिडी में होने वाली गड़बड़ी और दुरुपयोग को रोकना है।

सिर्फ राशन खरीदने में खर्च होगी रकम

वहीं, इस योजना की सबसे खास बात यह है कि डिजिटल रुपये में मिलने वाली सब्सिडी (Ration Subsidy News) का इस्तेमाल केवल राशन खरीदने के लिए किया जा सकेगा। लाभार्थी इस रकम से गेहूं, चावल जैसे अनाज ही खरीद पाएंगे। मोबाइल रिचार्ज, कपड़े, शराब या दूसरी चीजों के लिए इस पैसे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। भुगतान केवल सरकारी राशन दुकानों पर लगे QR कोड के जरिए होगा।

पहले इन जगहों पर हुआ ट्रायल

अब तक PMGKAY की सब्सिडी बैंक खातों में भेजी जाती थी। लेकिन नई व्यवस्था में पैसा डिजिटल रुपये के रूप में मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सब्सिडी का इस्तेमाल तय मकसद के लिए ही हो। इस मॉडल का ट्रायल पहले पुडुचेरी और गुजरात में किया जा चुका है। सफल परीक्षण के बाद इसे चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली में लागू किया जा रहा है।

ऐसे एक्टिवेट होगा डिजिटल वॉलेट

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को अपने स्मार्टफोन में PNB Digital Rupee ऐप डाउनलोड करके उसे एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद नजदीकी राशन कार्यालय या निर्धारित कैंप में जाकर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए KYC और रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसी सहायता के लिए लाभार्थी 1800-180-2068 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

30 दिन में खर्च करनी होगी रकम

डिजिटल वॉलेट में मिलने वाली राशन सब्सिडी (Ration Subsidy News) की वैधता सिर्फ 30 दिनों की होगी। अगर लाभार्थी इस अवधि में राशन नहीं खरीदता है तो बची हुई रकम अपने आप सरकार के खाते में वापस चली जाएगी। डिजिटल भुगतान का रिकॉर्ड रियल टाइम में दर्ज होगा। जिससे सरकार यह भी ट्रैक कर सकेगी कि सब्सिडी का इस्तेमाल राशन खरीदने में हुआ या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।