Paush Purnima 2024: आज साल की पहली पूर्णिमा है। हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा मनाई जाती है। अभी पौष का महीना चल रहा है जो आज खत्म हो जाएगा। आज से शुभ काम शुरू हो जाएंगे। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन दान स्नान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन इस बार की पूर्णिमा और भी ज्यादा खास है। आज 5 खास संयोग बनने जा रहे हैं। इन संयोग में अगर आप ये कुछ चुनिंदा चीजें खरीदकर घर में लाते हैं तो आर्थिक समस्या कभी नहीं होगी।
पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल की पहली पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी धन का अकाल नहीं पड़ता।
पौष पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी और सूर्य को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
25 जनवरी साल की पहली पूर्णिमा है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन पीली कौड़िया चढ़ाने और अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को अपने धन के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
साल के पहली पूर्णिमा पर पितरों के निमित्त जरूरतमंद और करीब लोगों को भोजन कराना चाहिए। इस दिन धन, अनाज, कपड़े, जूते, चप्पल आदि दान करने चाहिए।
पौष पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने का खास महत्व होता है। इसके लिए रात में एक लोटे में दूध, शक्कर, जल और सफेद फूल से अर्घ्य देना चाहिए।
पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। IBC24 इसकी पुष्टि नहीं करता है)