Shardiya Navratri 2023: ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि में करें ये अचूक उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Ads

Kale Til ke Upay ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि में करें ये अचूक उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

  •  
  • Publish Date - October 17, 2023 / 09:07 AM IST,
    Updated On - October 17, 2023 / 09:07 AM IST

Kale Til ke Upay

Kale Til ke Upay: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इन नौ दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन दौरान लोग दोषों से छुटकारा पाने और देवी मां को प्रसन्न करने ते लिए व्रत रखते हैं, साथ ही कई उपाय भी करते है। ज्‍योतिष शास्‍त्र और लाल किताब में नवरात्रि के उपाय और टोटके बताए गए हैं। ये टोटके-उपाय कुंडली के कई तरह के ग्रह दोषों जैसे- शनि दोष, काल सर्प दोष, राहु-केतु दोष आदि से मुक्ति दिलाते हैं। आइए जानते हैं…

Read More: आज इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगी मां दुर्गा, मिलेगा मनचाहा फल, घर में सुख-समृद्धि का होगा वास 

काले तिल के उपाय

नवरात्रि के दौरान शनिवार के दिन काले कपड़े में काले तिल और काली उड़द बांध लें। फिर इस पोटली को किसी गरीब व्‍यक्ति को दान कर दें। नवरात्रि से शुरू करके ऐसा 11 शनिवार तक लगातार करें। इससे आपकी आर्थिक तंगी समाप्‍त होगी। धन आगमन के रास्‍ते खुलेंगे। करियर और कारोबार में तेजी से तरक्की मिलेगी।

नवरात्रि के दौरान सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली के कालसर्प दोष, राहु, केतु और शनि दोष का प्रभाव कम होता है. बाधाएं दूर होती हैं। काम बनने लगते हैं। घर में सुख-समृद्धि और शांति का प्रवेश होता है। नवरात्रि के दौरान काले तिल के उपाय से नौकरी-कारोबार में आ रही परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही तरक्‍की और धन देते हैं।

Read More: Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, जानें पूजन विधि के साथ कैसे मिला मां चंद्रघंटा को उनका नाम… 

नवरात्रि के दौरान पड़ने वाले शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उसमें थोड़ी सी काली तिल भी डालें, ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या के कष्‍टों से राहत मिलती है।

नवरात्रि के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे विवाह, नौकरी-व्‍यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, IBC24 किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें।)

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें