Aaj Ka Rashifal: तुला और धनु वालों को मिलेगा धन, इन दो राशि वालों पर आने वाली है मुसीबत, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

तुला और धनु वालों को मिलेगा धन, इन दो राशि वालों पर आने वाली है मुसीबत, Libra and Sagittarius will get money, these two zodiac signs will face trouble

Aaj Ka Rashifal: तुला और धनु वालों को मिलेगा धन, इन दो राशि वालों पर आने वाली है मुसीबत, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: December 28, 2024 / 07:41 am IST
Published Date: December 28, 2024 7:10 am IST

नई दिल्लीः Aaj Ka Rashifal ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 28 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:02 से 12:43 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:48-11:05 मिनट तक है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।

Read More : Transport Department Action: साल 2024 में परिवहन विभाग ने की 2 लाख रुपए से भी ज्यादा की चालानी कार्रवाई, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स 

नई दिल्लीः Aaj Ka Rashifal ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है।

मेष राशि– मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस रहेगा स्वास्थ्य में। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

Read More : CG Constable Suspend: SP ने दिखाई सख्ती तो जिला पुलिस के अमले में मचा हड़कंप.. 3 कॉन्स्टेबल समेत 4 सस्पेंड, जानें क्या था आरोप..

तुला राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा और शारीरिक स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। मां का स्वास्थ्य भी गड़बड़ दिख रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। नहीं तो आपस में कलह भी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन निवेश करेंगे तो धन-हानि के संकेत हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। थोड़ी सी घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- प्रेम में दूरी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान। अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।