Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं, बदल जाएगा भाग्य, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं, बदल जाएगा भाग्य, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद Mahashivratri Par Kya Kharide

Mahashivratri Par Kya Kharide
Mahashivratri Par Kya Kharide: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का खास महत्व होता है। बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह की शिवरात्री 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त व्रत रखते हैं। कहा जाता है, कि महाशिवरात्रि से पहले महादेव को प्रिय कुछ वस्तुएं लाने से हमेशा कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौनसी है वो वस्तुएं...
Read More: Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
महाशिवरात्रि से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं
शिवलिंग
महाशिवरात्रि पर पारद या फिर रत्नों से बने शिवलिंग घर लाने से हर प्रकार के दोष जैसे कालसर्प दोष, पितृ दोष, वास्तु दोष आदि दूर हो जाते हैं और कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से उसकी पूजा करें और नियमित जल अर्पित करें। हर सोमवार को शिवलिंग की पूजा करें।
Read More: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 350 साल बाद बना अद्भुत संयोग, इन उपाय से होगा शत्रुओं का नाश, भोलेनाथ की बरसेगी असीम कृपा
शिव परिवार की तस्वीर
महाशिवरात्रि के दिन या उससे पहले सोमवार को शिव परिवार की तस्वीर घर लाने से परिवार का जीवन सुखमय होगा और परिजनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
चांदी के नंदी महाराज
बता दें कि नंदी शिव के सबसे प्रिय गण और सेवक हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आप अपने पूजा स्थान पर भगवान शिव के पास चांदी के बने नंदी जी को विराजमान कराएं। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।
एक मुखी रुद्राक्ष
कहा जाता है, कि भोलेनाथ के आंसूओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन या उससे पहले एक मुकी रुद्राक्ष घर पर अवश्य लाना चाहिए। आप चाहें तो एक मुखी रुद्राक्ष धारण भी कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा धन स्थान पर रुद्राक्ष रखने से आपके धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी।
बेलपत्र और शमी का पौधा
बेलपत्र के बिना शिव जी की पूजा अधूरी है। इसके अलावा भोलेनाथ को बेलपत्र और शमी बेहद प्रिय है। उनका आशीर्वाद पाने के लिए आप महाशिवरात्रि पर अपने घर पर बेलपत्र और शमी का पौधा लगा सकते हैं। प्रतिदिन पूजा के समय भोलेनाथ को शमी के पत्ते अर्पित करें।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Mahashivratri Par Kya Kharide: Bring these things home before Mahashivratri 2024
धर्म
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!
30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!
30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
30 Sept 2026 | 6:32 am