Mangal Gochar Rashifal: मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के लिए अगले 42 दिन रहेंगे परीक्षा की घड़ी, बरतनी होगी खास सावधानी

Ads

Mangal Gochar Rashifal: मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के लिए अगले 42 दिन रहेंगे परीक्षा की घड़ी, बरतनी होगी खास सावधानी

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 06:30 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 06:38 AM IST

Mangal Gochar Rashifal | Photo Credit: AI

नई दिल्ली: Mangal Gochar Rashifal हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Mangal Gochar Rashifal रविवार 21 जून को मंगल अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिए हैं और 2 अगस्त 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। यानी इसका प्रभाव कुल 42 दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। वहीं कई राशियों को सतर्कता रहने जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

इन राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में समस्या आ सकती है। इस अवधि में अहंकार से दूर रहना और वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।

तुला राशि: मंगल के गोचर से इन राशियों के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में भी संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए धैर्य से काम लेना ही समझदारी है।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। आपके भीतर ईगो (अहंकार) की भावना आ सकती है, जो आपके बने-बनाए रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। अपने बॉस या सीनियर के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नौकरी पर संकट आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-