Paush Purnima 2026 Upay: आज पौष पूर्णिमा के शुभ दिन, पीली कौड़ी और हल्दी से खोलें धन के ख़जाने! इन अचूक उपायों से पूरे साल होगी धन की वर्षा

आज 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर हल्दी और कौड़ी के कुछ प्रभावी उपायों को करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइये जानते हैं..

Paush Purnima 2026 Upay: आज पौष पूर्णिमा के शुभ दिन, पीली कौड़ी और हल्दी से खोलें धन के ख़जाने! इन अचूक उपायों से पूरे साल होगी धन की वर्षा

Paush Purnima 2026 Upay/Image Source: IBC24

Modified Date: January 3, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: January 3, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पौष पूर्णिमा 2026: "धन-धान्य की प्राप्ति का सुनहरा अवसर"।
  • हल्दी और कौड़ी के इन अचूक उपायों से, करें माता लक्ष्मी को आमंत्रित।

Paush Purnima 2026 Upay: आज 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं यह वर्ष 2026 की, न केवल पहली पूर्णिमा है, बल्कि एक ऐसा दिव्य अवसर है जहाँ धर्म, प्रकृति, आस्था और ज्योतिष का अद्भुत संगम होता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ तथा विशेष उपाय करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्र देव और देवी शाकंभरी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ है।

Paush Purnima 2026 Upay: पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त!

पूर्णिमा तिथि आरम्भ: 2 जनवरी 2026, शाम 6:53 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समापन: 3 जनवरी 2026, दोपहर 3:32 बजे तक।
व्रत एवं मुख्य स्नान दान: 3 जनवरी 2026 (शनिवार) (उदया तिथि के अनुसार)
चंद्रोदय: शाम 5:28 बजे (इस समय चंद्र देव को अर्घ्य देना, अत्यंत फलदायी माना जाता है)

Paush Purnima 2026 Upay: पौष पूर्णिमा के दिन ये उपाय क्यों हैं इतने प्रभावी?

हल्दी (Turmeric) और कौड़ी (Cowrie Shell) का अद्भुत मेल, बेहद प्रभावी माना जाता है। जहाँ ‘हल्दी’ (शुभता एवं शुद्धि) का प्रतीक है वहीं ‘कौड़ी’ को (माता लक्ष्मी) का स्वरूप माना जाता है। आज पौष पूर्णिमा के दिन, हल्दी और कौड़ी के उपाय इसलिए ख़ास हैं क्योंकि आज लक्ष्मी पूजन के लिए अत्यंत शुभ दिन है। तो आइये बात करते हैं उन प्रभावी उपायों के बारे में..

पौष पूर्णिमा 2026 पीली कौड़ी और हल्दी के विशेष उपाय!

11 पीली कौड़ियों का उपाय!

कौड़ी, प्राचीन मुद्रा का प्रतीक है जो धन आकर्षित करता है।11 कौड़ियां लें, यदि पीली कौड़ियां न हों तो कौड़ियों पर हल्दी का लेप लगा लें या प्रत्येक कौड़ी पर हल्दी का तिलक लगाएं। फिर उन कौड़ियों को माता लक्ष्मी जी को अर्पित करें। उसके बाद “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन का प्रवाह बढ़ता है और सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

कौड़ी और हल्दी का उपाय!

यदि पीली कौड़ी न हो तो, सफ़ेद कौड़ी पर हल्दी लगाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से घर में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह उपाय बुरी नज़र से बचता है आर्थिक तंगी दूर होती है और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ दूर होती हैं।

हल्दी और दीपक के उपाय!

हल्दी से अग्नि तत्व सक्रिय होते हैं जिससे समृद्धि के द्वार खुलते हैं। हल्दी की गाँठ ले, उसमें घी भरकर दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें। ऐसा करने से क़र्ज़ मुक्ति और मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.