Rang Panchami 2026: होली के बाद सबसे शुभ दिन रंग पंचमी आज, ये खास पूजा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें विधि और आसान उपाय
Rang Panchami 2026: आज 8 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी को आता है। रंग पंचमी का विशेष महत्व है और इसे भारत में हर साल खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
(Rang Panchami 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- रंग पंचमी होली के पांचवें दिन यानी 8 मार्च को मनाई जाती है।
- भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की होली से जुड़ी परंपरा है।
- पीले रंग का गुलाल पूजा में शुभ और प्रिय माना जाता है।
Rang Panchami 2026: आज यानी रविवार 8 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर त्योहार मनाते हैं। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को रंग-गुलाल अर्पित किया जाता है। कई लोग माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा कर उन्हें अबीर और गुलाल चढ़ाते हैं।
रंग पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने पहली बार होली खेली थी। उन्हें रंग लगाते देख देवी-देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की। इसलिए इस दिन को ‘देवताओं की होली’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन रंग-गुलाल अर्पित करने से कुंडली दोष दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
शुभ मुहूर्त 2026
- सुबह: 08:07 AM से 11:04 AM
- दोपहर: 12:32 PM से 02:00 PM
- शाम: 06:25 PM से 09:28 PM
रंग पंचमी की परंपरा
इस दिन सूखे गुलाल को हवा में उड़ाने की परंपरा है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक, सात्विक ऊर्जा का संचार होता है। यही कारण है कि कई स्थानों पर रंग पंचमी को देवताओं की होली भी कहा जाता है। लोग रंग खेलते हुए खुशियां और भाईचारे का संदेश फैलाते हैं।
रंग पंचमी पूजा विधि
सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें। लकड़ी की चौकी पर पीले कपड़े बिछाकर राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखें। कलश में स्वास्तिक बनाकर पानी भरें। श्री राधा-कृष्ण को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं, नए वस्त्र पहनाएं, फूल और माला से सजाएं। फिर गुलाल, पीला चंदन, अक्षत अर्पित करें और भोग लगाकर दीपक जलाएं। अंत में आरती करें।
उपाय और दान
सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें कमल का फूल और लाल गुलाब अर्पित करें। पीला रंग भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को प्रिय माना जाता है। इसके अलावा खीर, सफेद मिष्ठान और बताशा चढ़ाएं। जरूरतमंदों को चावल और शक्कर का दान करें। ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति और खुशियां बनी रहती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Women’s Day 2026: महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों? क्या है इसके पीछे का इतिहास? जानिए वो दिलचस्प घटनाएं जो इसे बनाती हैं खास
- Ramanujganj Bee Attack News: अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड! कांग्रेसी नेता समेत कई लोग घायल, छत्तीसगढ़ के इस इलाके में मची अफरा-तफरी
- SDM Dog Bite Leave Application: SDM को उनके ही पालतू कुत्ते ने काटा, फिर 8 दिनों छुट्टी के लिए किया ये काम, आवेदन पत्र पढ़कर अफसरों के भी उड़ गए होश

Facebook


