Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर तुला राशि के दिव्य सिंहासन पर बैठेंगे शुक्र देव! इन 3 राशियों की किस्मत में साक्षात माँ लक्ष्मी लिखेंगी राजयोग..
Shukra Gochar 2026: 2 सितम्बर को शुक्र के अपनी स्वराशि तुला में जाने से मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है जिससे इन 3 राशियों की किस्मत में माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से खुलेगा राजयोग का दरवाज़ा। आइये जानते हैं कि वह 3 भाग्यशाली राशियां कौन से हैं..
Rashifal 31 August 2026/Image Credit: ScreenGrab / AI Generated / @Grok
- 2 सितंबर अपनी ही राशि में पधारेंगे शुक्र देव!
- इन 3 राशियों को मिलेगा साक्षात माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद!
Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर 2026 (बुधवार) का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दौरान धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला (Libra) में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र देव लगभग 1:41 से 1:44 के बीच कन्या राशि से निकलकर अपनी ही प्रिय और मूलत्रिकोण राशि ‘तुला’ में प्रवेश करेंगे, जिससे “मालव्य पंचमहापुरुष” राजयोग का निर्माण होगा, जिसे शास्त्रों में जीवन बदलने वाला और अत्यंत फलदायी माना गया है।
वैदिक ज्योतिष में, ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। ठीक वैसे ही जैसे हम अपने घर लौटकर सबसे ज्यादा खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं, वैसे ही जब कोई ग्रह अपनी खुद की राशि (स्वराशि) में आते है, तो बेहद बलवान हो जाते हैं और दुनिया पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तो आइए देखते हैं कि सुख-समृद्धि के देवता शुक्र का अपने घर में आना, किन 3 राशियों के जीवन में खुशियों का सवेरा लाने वाला है..
यूँ तो शुक्र का अपनी स्वराशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ अच्छा लेकर आएगा, लेकिन ज्योतिष के हिसाब से, 3 राशियाँ सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहने वाली हैं, इन राशियों के लिए यह समय किसी वरदान कम नहीं होगा, क्योंकि इन 3 राशियों के जीवन में धन, कामयाबी और खुशियां छप्पर फाड़कर बरसने वाली है।
Rashifal: इन 3 भाग्यशाली राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी!
तुला राशि (Libra): अपने घर में राजा की तरह राज करेंगे शुक्र देव!
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर किस्मत पलटने जैसा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव आपके पहले घर (लग्न भाव) में आकर बैठेंगे, जिसका मतलब आपकी कुंडली में साक्षात मालव्य राजयोग बन रहा है, जिससे आपके व्यक्तित्व में एक गज़ब का निख़ार आएगा, जो लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। नौकरी हो या कारोबार, आपको हर जगह सुनहरी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार की मिठास और ज़्यादा बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini): हर तरफ से बरसेगा पैसा और कामयाबी!
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर आपके पांचवे यानी पंचम भाव में होने जा रहा है, जिसे बुद्धि, विद्या, संतान और अचानक मिलने वाले धन का घर माना जाता है। शुक्र के इस गोचर से मिथुन राशि वालों को लॉटरी, शेयर मार्किट या किसी पुराने गुप्त निवेश से कहीं से भी बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे छात्रों को सफलता मिलेगी साथ ही समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा।
मकर (Capricorn): करियर और समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान!
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर आपके काम-धंधे के लिए बहुत सुंदर सवेरा लेकर आया है। शुक्र देव आपकी कुंडली के दसवें घर में पधार रहे हैं, जिसे नौकरी, बिज़नेस और सामाजिक प्रतिष्ठा का घर कहा जाता है। शनि और शुक्र देव की गहरी दोस्ती से आपको अपने करियर में ऊँची छलांग लगाने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नया वाहन या ज़मीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह शुभ काम इस दौरान आसानी से पूरा हो जाएगा।
Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।

Facebook


