Surya Gochar 2026: सिंह राशि में सूर्य का गोचर, चमकेगी इन लोगों के किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

Surya Gochar 2026: सिंह राशि में सूर्य का गोचर, चमकेगी इन लोगों के किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

Surya Gochar 2026: सिंह राशि में सूर्य का गोचर, चमकेगी इन लोगों के किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

Surya Gochar 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 06:33 am IST
Published Date: August 6, 2026 6:32 am IST

नई दिल्ली: Surya Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Surya Gochar 2026 ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अगस्त 2026 को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का अपनी ही राशि में गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य पूर्ण शक्ति में रहते हैं। इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य देव के गोचर से किन राशियों के लोगों को होगा लाभ।

सिंह राशि: सूर्य के गोचर से आपके ​जीवन में खुशियां आएगी। साथ ही लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी और पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह गोचर आय और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। साथ्ज्ञ ही आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। आपको अपनी मेहनत से लाभ होगा और आपके जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए पैसे वापस आने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपको सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और पारिवारिक माहौल भी सुखद रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के भी संकेत हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।