छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड ने की प्रदेश की वक्फ संस्थाओं से अपील, कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए घर में अदा करें नमाज

छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड ने की प्रदेश की वक्फ संस्थाओं से अपील, कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए घर में अदा करें नमाज

छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड ने की प्रदेश की वक्फ संस्थाओं से अपील, कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए घर में अदा करें नमाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 23, 2020 3:21 pm IST

रायपुर। राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलाम रिजवी ने प्रदेश के तमाम मुफ्ती हजरात के साथ कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के संबंध में तत्काल बैठक की। जिसमें शरीअत और हदीस (सही बुखारी शरीफ के पार्ट 1 में सफा नंबर 122 हदीस नंबर 666 एवं सफा नंबर 123 हदीस नंबर 667) के हवाले से यह निर्णय लिया गया है कि मस्जिदों में फर्ज नमाजों में जमात की तादाद कम से कम रखी जाये जिससे कि कोविड 19 के संक्रमण को सख्ती से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 से बचाव के लिए CS RP मंडल ने पड़ोसी राज्यों को लिखा पत्र, कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद…

राज्य वक्फ बोर्ड ने तमाम मोमिनों से अपील की है कि जब तक इस खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता तब तक आप सब अपने-अपने घरों में रहें, इस बीमारी से बचने के लिए दुआ करें, मस्जिद, दरगाह, कब्रस्तान आदि में भीड़ इकट्ठा न होने दें, बहुत ही ज्यादा आवश्यक हो तब ही आप अपने घरों से बाहर निकलें, अपने आस-पास साफ सफाई का इंतेजाम करें, शासन प्रशासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन अनिवार्यता के साथ किया जाए।

ये भी पढ़ें: मीटर रीडिंग और बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक, उपभोक्ताओं को ‘‘हाफ रेट ब…

साथ ही कहा है अजान लाऊड स्पीकर से न देकर बैरूने मस्जिद दी जाए। मस्जिदों के हौज को खाली करवा दिया जाए ताकि लोग उसमें वुजू न कर सकें। बच्चों को मस्जिद में न लाएं और बूढ़े हजरात भी घर ही में नमाजें अदा करें । भीड़ से बचें और दूसरों को भी इससे बचने की सलाह दें। मस्जिदों में जुमा एवं फर्ज नमाजों की जमात मस्जिदों के पदाधिकारी मस्जिद में अदा करें ताकि भीड़ इकट्ठा न हो सके। आम जमाती को अपने-अपने घरों में नमाजों को अदा करने की सलाह दी गई है। बोर्ड द्वारा अपील का पालन कराये जाने हेतु प्रदेश के समस्त जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को भी पत्र जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: खैर नहीं कोविड 19 को लेकर फेक न्यूज वायरल कर दहशत फैलाने वालों की, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com