Shukra Gochar: शुक्र अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर, खुलेगा इन लोगों का भाग्य, व्यापार में मिलेगी सफलता
Shukra Gochar: शुक्र अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर, खुलेगा इन लोगों का भाग्य, व्यापार में मिलेगी सफलता
Shukra Gochar/ image source: IBC24
नई दिल्ली: Shukra Gochar एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर कई जातकों के जीवन में पड़ता है। जब कोई बड़ा ग्रह जैसे शनि, गुरु या राहु-केतु राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव और भी ज्यादा गहरा माना जाता है। किसी के करियर में बदलाव आ सकता है, तो किसी के रिश्तों या सेहत पर असर पड़ सकता है। शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar) करते हुए अपने स्व-नक्षत्र भरणी में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगी।
These Zodiac Sign Will Become Rain Money वृषभ राशि: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन जातकों को काफी लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। साथ ही आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि: शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों को भी शुभ परिणाम देने वाला है। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय होगा। इसके अलावा प्रेम और सुख में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के जीवन में मिठास घुलेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी और आपको अचानक से पैसा मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
तुला राशि: शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। करियर-रोजगार में इजाफा होगा। साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा दिख रहा है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल
- Vande Bharat: ‘आम आदमी की ख़ास जंग’, क्या आप में होने वाला है बड़ा विस्फोट?, राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘सैलाब’ बनकर आऊंगा
- शह मात The Big Debate: ‘विधायकी’ खत्म, छिड़ा संग्राम!… मुश्किल में कांग्रेस की राज्यसभा की डगर! क्या दतिया में बजेगा उपचुनाव का बिगुल?

Facebook


