Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल

Piyush Mishra ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि शराब की लत ने उनके निजी जीवन, रिश्तों और करियर को गहरे संकट में डाल दिया था।

Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल

Piyush Mishra News / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: April 3, 2026 / 11:59 pm IST
Published Date: April 3, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नशे की हालत में मां से अभद्र व्यवहार करने की बात स्वीकार की।
  • कई लड़कियों को रात में आपत्तिजनक फोन करने का खुलासा किया।
  • शराब की लत के कारण 2009 में ब्रेन स्ट्रोक तक झेलना पड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Piyush Mishra News हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, लेखक और गायक पीयूष मिश्रा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी शराब की लत और उसके  परिणामों पर दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। पीयूष ने स्वीकार किया कि एक दौर ऐसा था जब नशे की हालत में उन्होंने न केवल अपनी मां को बुरा-भला कहा, बल्कि कई लड़कियों को आपत्तिजनक फोन भी किए, जिसकी वजह से उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी तबाह होने की कगार पर पहुंच गई थी।

लड़कियों को आपत्तिजनक कॉल

दरअसल एक पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा ने अपने जीवन के उस काले अध्याय के पन्ने खोले जिसे वो अक्सर याद नहीं करना चाहते पीयूष ने बताया कि नशे में धुत होकर उन्होंने अपनी मां को बेहद कड़वी बातें कहीं। मुंबई में रहने के दौरान वह खुद पर नियंत्रण खो चुके थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि रात के अंधेरे में उन्होंने कई लड़कियों को गंदे फोन किए, लेकिन सुबह उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता था। जब लड़कियों ने उन्हें सच्चाई बताई, तो उन्हें खुद पर यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा कर सकते हैं।

करियर पर खतरा

शराब के कारण फिल्म इंडस्ट्री में उनके खिलाफ बातें होने लगी थीं। piyush mishra लोग उनके साथ काम करने से डरने लगे थे और उन्हें “मुश्किल इंसान” माना जाने लगा था। दिल्ली में लगी यह लत 2009 में ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनी, जिससे उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ। पीयूष ने कहा कि अगर वे समय रहते नहीं संभलते, तो शायद आज जीवित न होते।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.