Rewa Hostel Incident: PG हॉस्टल की थाली में निकला खनखजूरा, 3 छात्र बीमार, मेस की गंदगी देख भड़के स्टूडेंट्स
PG हॉस्टल की थाली में निकला खनखजूरा, 3 छात्र बीमार, मेस की गंदगी देख भड़के स्टूडेंट्स…Rewa Hostel Incident: A sparrow found in plate in PG

Rewa Hostel Incident | Image Source | IBC24
- रीवा- छात्रावास के खाने में निकला खनखजूरा
- खाना खाने से 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी
- हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
रीवा: Rewa Hostel Incident: झिरिया स्थित शासकीय अनुसूचित जाति बालक पीजी छात्रावास क्रमांक-02 में उस समय हड़कंप मच गया जब रात्रि भोजन में खनखजूरा पाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रावास की मेस में रात के भोजन हेतु सब्जी तैयार की गई थी जिसमें खनखजूरा मिला। इस भोजन को कुल 30 बच्चों के लिए बनाया गया था जिसमें से लगभग 20 बच्चों ने भोजन किया।
Rewa Hostel Incident: भोजन करने के कुछ समय बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने गले में खराश और उल्टी की शिकायत की। तीनों छात्रों को तत्काल इलाज हेतु संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब छात्रावास अधीक्षक को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद दो कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने पंचनामा तैयार किया और कार्यवाही की बात कही।
Rewa Hostel Incident: छात्रों का कहना है कि छात्रावास की मेस में साफ-सफाई का घोर अभाव है और प्रबंधन द्वारा उन्हें कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है। छात्रों के अनुसार वे आए दिन समस्याओं से जूझते रहते हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
Rewa Hostel Incident: इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद छात्रावास अधीक्षक और रसोइए पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना रीवा जिले के झिरिया स्थित शासकीय अनुसूचित जाति बालक पीजी छात्रावास क्रमांक-02 में हुई, जहाँ 13 जून की रात भोजन में खनखजूरा पाया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rewa Hostel Incident: A sparrow found in plate in PG hostel, 3 students fall sick, students get angry after seeing mess dirt
रीवा
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm