बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर शराब बरामद, युवती और रिश्तेदार गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर शराब बरामद, युवती और रिश्तेदार गिरफ्तार
समस्तीपुर, सात सितंबर (भाषा) बिहार में शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से एक युवती और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी। शराब को सामान में छिपाकर रखा गया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रेल थाना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी बीरबल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय नेहा झा और उसके बहनोई ईशान कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार रात दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने पर पकड़ा गया।
उन्होंने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि ट्रेन में सवार दो लोग बड़ी मात्रा में शराब लेकर यात्रा कर रहे हैं। पुलिस टीम जब एसी प्रथम श्रेणी के कूपे में पहुंची तो आरोपियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर पुलिस को प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया।’’
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से जब बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध होने की बात कही गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बरामद करीब 75 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस की मदद से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें नेहा झा रेलवे प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मियों से धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात करते हुए दिखाई दे रही है।
समस्तीपुर पुलिस के सूत्रों का कहना है कि नेहा झा का परिवार कथित रूप से पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है और उसके पिता भी इसी मामले में जेल जा चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि कथित ग्राहकों में उत्तर बिहार के प्रमुख शहर दरभंगा के कुछ व्यवसायी और चिकित्सक भी शामिल हो सकते हैं।
भाषा
सं, कैलाश रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर शराब बरामद, युवती और रिश्तेदार गिरफ्तार
SAMASTIPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm