BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

समस्तीपुर में सड़क पर एक युवती से छेड़छाड़ का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, चार गिरफ्तार

समस्तीपुर में सड़क पर एक युवती से छेड़छाड़ का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, चार गिरफ्तार

समस्तीपुर में सड़क पर एक युवती से छेड़छाड़ का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, चार गिरफ्तार
Bhasha
Published: 24 Sept 2026 | 12:52 pmModified: 24 Sept 2026 | 12:52 pm

समस्तीपुर, 24 सितंबर (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में बाईपास सड़क पर एक युवती से तीन युवकों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना जमुई छेड़छाड़ कांड को लेकर जारी विवाद के बीच सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कथित घटना समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थानाक्षेत्र में जगत सिंहपुर गांव के समीप बाईपास सड़क पर बुधवार को हुई थी।

इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस के अनुसार वीडियो में तीन-चार युवक कथित तौर पर एक युवती को घेरकर उसके साथ अभद्रता करते, उसे सुनसान स्थान की ओर खींचने का प्रयास करते और उससे छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान एक वीडियो प्रसारित होने की सूचना मिली, जिसमें तीन-चार युवक एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक तकनीकी सत्यापन के बाद घटना स्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के पास सड़क के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रही पीड़िता प्रथम दृष्टया नाबालिग प्रतीत होती है। इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर इस मामले के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान विकास कुमार, राहुल कुमार, सुभाष सहनी और अवधेश पासवान के रूप में हुई है।

समस्तीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया तथा इसमें कुल कितने लोग शामिल थे।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है और उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती एक युवक के साथ यात्रा कर रही थी और दोनों सड़क किनारे तस्वीरें लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित रूप से उन्हें घेर लिया और युवती के साथ छेड़छाड़ की।

भाषा कैलाश

मनीषा राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: समस्तीपुर में सड़क पर एक युवती से छेड़छाड़ का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, चार गिरफ्तार

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm