BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार : समस्तीपुर में संदिग्ध जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत

बिहार : समस्तीपुर में संदिग्ध जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत

बिहार : समस्तीपुर में संदिग्ध जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत
Bhasha
Published: 08 Jan 2026 | 6:48 pmModified: 08 Jan 2026 | 6:48 pm

समस्तीपुर, आठ जनवरी (भाषा) देश के शराबबंदी वाले बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के बखरी बुजुर्ग गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान बलेश्वर शाह के रूप में हुई है। उनके बेटे बाबलू शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन के बाद बबलू की दृष्टि चली गई है।

जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, “यह घटना एक जनवरी को जिले के बखरी बुजुर्ग गांव में हुई। बाबलू शाह की पत्नी ने बुधवार को मुसरीघरारी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुर और पति ने एक जनवरी को अपने रिश्तेदार अरविंद शाह से शराब खरीदी थी और इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया था।”

शिकायत में यह भी कहा गया है कि शराब पीने के तुरंत बाद उसके ससुर और पति की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चुपचाप नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार, “बलेश्वर शाह की तीन जनवरी को मौत हो गई और परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बाबलू शाह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह निजी अस्पताल में इलाजरत है, जहां उनकी आंखों की रोशनी चली गई है।”

पुलिस ने बाबलू शाह का बयान भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस की ओर से एक बयान में कहा गया, “पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि निषेध विभाग ने बलेश्वर शाह के खिलाफ पहले किसी पुराने मामले में केस दर्ज किया था।”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में पांच अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

भाषा

कैलाश रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार : समस्तीपुर में संदिग्ध जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm