बिहार एसटीएफ ने हत्या का षड्यंत्र रचने को लेकर कांस्टेबल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया
बिहार एसटीएफ ने हत्या का षड्यंत्र रचने को लेकर कांस्टेबल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया
समस्तीपुर, छह जून (भाषा) बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो व्यक्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शुक्रवार को एक निलंबित कांस्टेबल समेत चार लोगों को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बंदूक, चार मैगजीन और 130 कारतूस बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, निलंबित कांस्टेबल के परिसर से कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गये।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान सरोज सिंह (निलंबित पुलिस कांस्टेबल), निशांत कुमार राय, परशुराम सिंह और मुन्ना यादव के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर इलाके में, निलंबित कांस्टेबल के परिसर पर छापेमारी की। इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये चारों आरोपी प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह नाम के दो लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने इस मकसद को पूरा करने के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीदा था।”
एडीजी ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी सरोज सिंह के परिसर में पहुंचे, तो वह अपने साथियों के साथ भागने लगा और उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की।
उन्होंने बताया, “लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनपर काबू पा लिया। उनके (आरोपियों के) पास से एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। आरोपियों की गोलीबारी में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई।”
अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सरोज सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाषा जितेंद्र सुभाष
सुभाष
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार एसटीएफ ने हत्या का षड्यंत्र रचने को लेकर कांस्टेबल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया
SAMASTIPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm