BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार : प्रधानमंत्री मोदी
Bhasha
Published: 24 Oct 2025 | 1:27 pmModified: 24 Oct 2025 | 1:27 pm

( तस्वीर सहित )

समस्तीपुर, 24 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार राज्य ‘जंगल राज’ नहीं आने देगा और सुशासन के लिए वोट देगा।

उन्होंने कहा ‘‘नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार।’’

मोदी ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और हमें प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को संवैधानिक दर्जा देने की मांग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पूरी की और नयी शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर जोर दिया।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस घोटालों में लिप्त हैं और उनके नेता जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल के नेता कर्पूरी ठाकुर की 'जननायक' उपाधि चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग इस बार बिहार में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों कांग्रेस और राजद ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के सामने रोड़े अटकाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत बिहार में किसानों के खातों में 28,000 करोड़ रुपये भेजे गए, जिसमें समस्तीपुर के किसानों को भेजे गए 800 करोड़ रुपये शामिल हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की तत्कालीन केंद्र सरकार के दौरान आवंटित धन की तुलना में बिहार को तीन गुना अधिक धनराशि दी। उन्होंने कहा कि बिहार का मछली उत्पादन दोगुना हुआ हैं।

उन्होंने कहा कि राजग समृद्ध बिहार के लिए प्रतिबद्ध है जबकि राजद, कांग्रेस के नेता अपने परिवारों का कल्याण करने में व्यस्त हैं।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार में राजद शासन के दौरान हत्या आम थी, अपहरण एक 'उद्योग' के रूप में फल-फूल रहा था, महिलाओं और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस बिहार में जंगल-राज की वापसी सुनिश्चित करने पर तुले हुए हैं और लोगों को चुनाव के दौरान इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि संविधान का मैथिली में अनुवाद किया गया है और रामायण एवं बुद्ध सर्किट युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

इससे पहले मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम (समस्तीपुर) में श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात भी की।

कर्पूरी ठाकुर को पिछले वर्ष देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नयी रफ़्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

People also search for:Bihar Election Modi Rally
शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm