संत कबीर नगर में भतीजों ने बुजुर्ग चाचा की पीट-पीट कर हत्या की
संत कबीर नगर में भतीजों ने बुजुर्ग चाचा की पीट-पीट कर हत्या की
संत कबीरनगर (उप्र) 19 जनवरी (भाषा) संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की उसके भतीजों ने कथित रूप से ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार सुबह हुई, जहां राम सुमेर गौतम (65) की उसके ही भतीजों ने हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूपा गांव निवासी राम सुमेर गौतम की उसके ही दो भतीजों ने हत्या कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि राम सुमेर गौतम की कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अपने भतीजों बलिराम तथा शक्ति के साथ रह रहा था।
कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वह दोनों भतीजों से किसी बात को लेकर नाराज था तथा उसके भतीजों ने उसे कहीं और चले जाने को कहा था लेकिन वह नहीं गया।
एएसपी ने छानबीन के हवाले से बताया, “आज राम सुमेर तथा भतीजों के बीच मारपीट हुई जिसमें ईंट तथा कील का प्रयोग किया गया। मारपीट के दौरान राम सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।”
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी भतीजे बलिराम और शक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा सं आनन्द नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: संत कबीर नगर में भतीजों ने बुजुर्ग चाचा की पीट-पीट कर हत्या की
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm