BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

मेरठ हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित एक पति ने पत्नी का कराया प्रेमी से विवाह

मेरठ हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित एक पति ने पत्नी का कराया प्रेमी से विवाह

मेरठ हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित एक पति ने पत्नी का कराया प्रेमी से विवाह
Bhasha
Published: 27 Mar 2025 | 7:28 pmModified: 27 Mar 2025 | 7:28 pm

संत कबीर नगर (उप्र), 27 मार्च (भाषा) मेरठ में हाल ही में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना सामने आने के बाद यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा की चिंता के कारण पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया।

ढंघटा पुलिस थाना अंतर्गत कतर मिश्रा गांव के निवासी बबलू ने सोमवार को अपनी पत्नी राधिका का विवाह उसके प्रेमी विशाल कुमार से करा दिया। दूसरे राज्य में मजदूरी करने वाले बबलू का विवाह गोरखपुर की राधिका से 2017 में हुआ था और दंपति के दो बच्चे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका का अपने गांव के रहने वाले विशाल से पिछले डेढ़ साल से संबंध है। जब बबलू को इस बारे में पता चला तो उसने राधिका से विशाल से संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया।

इस स्थिति को देखते हुए बबलू ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय किया और सोमवार को वह राधिका और विशाल को ढंघटा तहसील ले गया, जहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद दोनों का ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में विवाह करा दिया गया।

बबलू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसने कई बार राधिका को विशाल से मिलने से मना किया, लेकिन राधिका ने उसकी बात नहीं मानी।

बबलू ने कहा, “इसके बाद मैंने उनका विवाह कराने का निर्णय किया ताकि मुझे कोई नुकसान न पहुंचे। हाल के दिनों में हमने देखा है कि पत्नियों ने पतियों की हत्या कर डाली।”

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी और उसका शव एक ड्रम में छिपा दिया था।

बबलू ने कहा, “मेरठ में जो हुआ, उसे देखकर मैंने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से कराने का निर्णय किया ताकि दोनों शांतिपूर्ण ढंग से जीवन जी सकें।”

बबलू ने अपने दोनों बच्चों को अपने साथ रखने का निर्णय किया। शादी की वैधानिकता के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि यह शादी वैध है क्योंकि यह ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई है और किसी के भी परिजन को कोई आपत्ति नहीं है।

भाषा सं राजेंद्र संतोष जोहेब

जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मेरठ हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित एक पति ने पत्नी का कराया प्रेमी से विवाह

People also search for:UP Man Wife Security
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm