#SarkarOnIBC24: पहले संसद भवन अब संसद की ड्रेस पर बढ़ी पक्ष-विपक्ष की तकरार, नए विवाद की क्या है वजह.. देखें ‘सरकार’..

#SarkarOnIBC24: पहले संसद भवन अब संसद की ड्रेस पर बढ़ी पक्ष-विपक्ष की तकरार, नए विवाद की क्या है वजह.. देखें ‘सरकार’..

Sarkar On IBC24

Modified Date: September 12, 2023 / 10:36 pm IST
Published Date: September 12, 2023 10:36 pm IST

Sarkar On IBC24: नई दिल्ली : अमूमन संसद के अंदर देश के अहम विषयों पर बहस होती है। नीतिगत निर्णय होते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक होती है और विवाद भी होते हैं..लेकिन इस बार विवाद की वजह देश के अहम मुद्दे नहीं, बल्कि संसद में अधिकारियों और कर्मचारियों का ड्रेस कोड है। पूरा मामला क्या है और इस विषय पर विपक्ष और खासकर कांग्रेस क्यों नाराज है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

भारत का नया संसद भवन बनकर तैयार है. इसे नया इंडिया का प्रतीक बताया जा रहा है. इसके साथ ही ये भी फैसला लिया गया है कि नए भवन में प्रवेश के साथ ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों की ड्रेस भी बदल जाएगी। नई ड्रेस पूरी तरह से भारतीय पारंपरिक होगी। लेकिन इसे लेकर भी विवाद शुरू हो गया है और अब इस विवाद का कारण है। संसद कर्मचारियों के ड्रेस में प्रिंट हुआ कमल का फूल। कमल का फूल, भारतीय जनता पार्टी यानी BJP का चुनाव चिन्ह है। ये खबर जैसे ही सियासी दलों को लगी तो आरोप और विरोधी वाली राजनीति भी शुरू हो गई…कांग्रेस ने सवाल उठाया और कहा कि वो इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

जब नया संसद भवन बना तब इसके उद्घाटन के दौरान विवाद हुआ। कई सियासी पार्टियों ने इसका बहिष्कार किया और अब जब नए संसद भवन में कर्मचारियों का ड्रेस कोड जारी किया गया तब भी विवाद हो रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown