CG Bilaspur Ration Dukan: बारिश से मचा हाहाकार! गरीबों के अनाज पर फिरा पानी |
बिलासपुर में मूसलाधार बारिश और जलभराव ने सरकारी राशन व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। पानी उतरने के बाद सामने आई तस्वीरों में हजारों क्विंटल चावल, शक्कर, नमक और अन्य खाद्यान्न के भीगकर खराब होने की पुष्टि हुई है। जिले की 50 से अधिक उचित मूल्य दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जिससे कई क्षेत्रों में राशन वितरण प्रभावित हुआ है। बैमा-नगोई, टिकरापारा और मस्तूरी सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। राशन दुकान संचालकों ने आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने सर्वे शुरू कर राहत और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
CG Bilaspur Ration Dukan: बारिश से मचा हाहाकार! गरीबों के अनाज पर फिरा पानी |

Facebook


