MP Teacher Protest: शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में उतरे सड़कों पर, सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन, जानें ​आखिर क्या है मांग?

MP Teacher Protest: शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में उतरे सड़कों पर, सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन, जानें ​आखिर क्या है मांग?

MP Teacher Protest: शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में उतरे सड़कों पर, सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन, जानें ​आखिर क्या है मांग?

MP Teacher Protest | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: July 21, 2026 12:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
  • पद वृद्धि की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
  • वर्ग 2 और 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

भोपाल: MP Teacher Protest मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिक्षक अ​भ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी बड़ी संख्या में प्रदर्शन (Teacher Candidates Protest) कर रहे हैं। (Teacher Recruitment Protest) अभ्यर्थी जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और पदों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।

MP Teacher Protest प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा के विषय में 3 हजार पदों की वृद्धि और प्राथमिक शिक्षा में 25 हजार मांग को लेकर लगातार पिछले कई महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। जिसके बाद वे आज फिर उसी मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके। उनका आरोप है कि मौजूदा पदों की संख्या पर्याप्त नहीं है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

पदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि वे डीपीआई भी गए थे और वहां अपनी मांग पत्र भी सौंपी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इसी के विरोध में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन पर उतर गए हैं। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चा​लिसा का भी पाठ किया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले 9 से 10 महीनों के दौरान कई बार सरकार और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।